गौतम गंभीर ने तैयार किया मोहम्मद शमी का बैकअप! बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से कर सकता है टेस्ट में डेब्यू

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: इस साल नवंबर में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है।यहां पर टीम इंडिया पहली बार पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।इस सीरीज में एक युवा खिलाड़ी को डेब्यू का मौका मिल सकता है।

arvind - 2024-07-25T162525.325
विज्ञापन

Border-Gavaskar Trophy 2024-25: हेड कोच बनने के बाद गौतम गंभीर ने टीम इंडिया का चार्ज संभाल लिया है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया का पहला दौरा श्रीलंका के खिलाफ है। इस दौरे के लिए चुनी गई टीम से साफ है कि गौतम गंभीर ने पहली सीरीज से ही फ्यूचर को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। टीम में नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। इसी कड़ी में गौतम गंभीर एक और खिलाड़ी के लिए फ्यूचर में कुछ बड़ा प्लान किया है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू कर सकता है ये खिलाड़ी

विज्ञापन

भारत को इस साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाना है। इस दौरे पर भारत को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस सीरीज में मोहम्मद शमी भी टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। लेकिन इंजरी और उम्र को देखते हुए इस बात की उम्मीद बेहद कम है कि वो सारे मैच खेलते हुए नजर आएंगे। इसी को लेकर गौतम गंभीर ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

लिमिटेड ओवर के स्टार अर्शदीप सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि इससे पहले उन्हें घरेलू क्रिकेट भी खेलना होगा। कई दिग्गजों का मानना है कि अर्शदीप टेस्ट क्रिकेट में अच्छा कर सकते हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में किया था शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह ने इस बार टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में बेहद शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 17 विकेट हासिल किए थे। वो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। फाइनल मैच में भी उन्होंने टीम इंडिया की जीत महत्वपूर्ण योगदान दिया था। डेथ ओवर्स में उनकी गेंदबाजी की सभी ने तारीफ की थी।

विज्ञापन

टीम को तलाश है लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर की

जहीर खान के संन्यास लेने के बाद टीम इंडिया एक अच्छे लेफ्ट आर्म फास्ट बॉलर की तलाश कर रही है। माना जा रहा है कि अर्शदीप इस कमी को पूरा कर सकते हैं। अर्शदीप सिंह ने काउंटी क्रिकेट में भी लंबा समय बिताया है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वो टीम इंडिया के लिए एक्स फैक्टर बन सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ