हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

BKT टायर्स वनडे सीरीज हुई लॉन्च ,पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और भारत आमने-सामने

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज से पहले 17 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में सीरीज को लॉन्च किया गया. इस दौरान ट्रेविस हेड और अक्षर पटेल भी मौजूद थे. दोनों खिलाड़ियों ने ट्रॉफी लॉन्च के दौरान बयान भी दिया है. हेड ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर भी बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 17 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी पर्थ स्टेडियम में सामने आए. इस दौरान ट्रॉफी के नाम भी सामने आया. ये सीरीज बीकेटी टायर्स के नाम से खेली जाएगी. इस दौरान ट्रेविस हेड और अक्षर पटेल जैसे स्टार खिलाड़ी भी मौजूद रहे. इस दौरान बीकेटी टायर्स पुरुषों की वनडे सीरीज का आज पर्थ स्टेडियम में आधिकारिक शुभारंभ किया गया.

ट्रेविस हेड ने क्या कहा?

ट्रेविस हेड ने इस दौरान कहा कि हम अगले कुछ दिनों में बहुत अच्छा क्रिकेट देखने की उम्मीद कर रहे हैं. दोनों टीमों ने अच्छी ट्रेनिंग की है और पर्थ स्टेडियम की पिच और माहौल शानदार हैं. यह सीरीज की शुरुआत के लिए बेहतरीन जगह है और दोनों टीमों में दमदार खिलाड़ी हैं.

https://x.com/CricCrazyJohns/status/1979113752369717688

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- 2027 वर्ल्ड कप तक क्या होगी रोहित-विराट की उम्र? फॉर्म के साथ-साथ ये चीज भी बढ़ाएगी टेंशन!

अक्षर पटेल ने भी जताई खुशी

ट्रॉफी शुभारंभ के दौरान अक्षर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया और भारत हमेशा एक-दूसरे का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर लाते हैं. यहां का माहौल शानदार है और हमें कड़ी टक्कर वाले मैचों की उम्मीद है.

विज्ञापन

यह लॉन्च इवेंट तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए माहौल तैयार कर गया, जिसकी शुरुआत शनिवार, 19 अक्टूबर को पर्थ स्टेडियम में होने वाले पहले मुकाबले से होगी.

इस सीरीज के लिए अब तक 1,75,000 से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं, जिससे यह साफ है कि दर्शकों का जोश इस बार चरम पर है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- PAK vs SA: लाहौर टेस्ट में भारी लापरवाही, पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में घुसा अंजान शख्स, देखें VIDEO

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola