Jasprit Bumrah IPL 2025: जसप्रीत बुमराह की वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, बुमराह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और आईपीएल 2025 में जल्दी ही दिखाई दे सकते हैं। हालांकि, बुमराह अभी अगले दो मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बुमराह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हुए थे, जिसके बाद से वह मैदान पर नजर नहीं आए हैं। मुंबई इंडियंस ने अब तक खेले 3 मैचों में सिर्फ एक जीत का स्वाद चखा है।
बुमराह की वापसी पर आया अपडेट
मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह काफी तेजी से रिकवर कर रहे हैं और वह जल्द ही आईपीएल 2025 में धमाल मचाते हुए दिखाई दे सकते हैं। बुमराह ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हो गए थे, जिसके बाद वह मैदान से दूर चल रहे हैं। हालांकि, बुमराह अभी अगले दो मैचों में कम से कम खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। बुमराह जल्द ही फिटनेस टेस्ट के फाइनल राउंड से गुजरने वाले हैं। जस्सी अगर फिट होकर लौटते हैं, तो यह मुंबई इंडियंस के लिए राहत भरी खबर होगी।
मुंबई को नसीब हुई है एक जीत
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है। एमआई ने टूर्नामेंट का आगाज लगातार दो हार के साथ किया था। पहले मुकाबले में मुंबई को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। वहीं, दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस ने एमआई को 36 रन से हराया था। हालांकि, आखिरी मुकाबले में मुंबई ने केकेआर के खिलाफ जीत का स्वाद चखा और टीम ने 8 विकेट से मैदान मारा। पांच बार की चैंपियन एमआई के लिए लास्ट गेम में युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार ने कहर बरपाते हुए 24 रन देकर चार विकेट झटके थे। वहीं, बल्लेबाजी में रयान रिकेल्टन ने 41 गेंदों पर 62 रन की तूफानी पारी खेली थी। अगले मुकाबले में एमआई को लखनऊ सुपर जायंट्स से इकाना स्टेडियम में भिड़ना है।
संबंधित खबरें
VIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
22 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
44 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अर्शदीप ने शाई होप को भेजा पवेलियन
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines