हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, इन खिलाड़ियों को बताया असली हीरो

Shubman Gill: मैनचेस्टर में भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की खेली जा रही सीरीज का चौथा टेस्ट मैच खेला गया। हालांकि मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया। मैच के बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन

IND vs ENG: 23 से 27 जुलाई तक मैनचेस्टर के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मैच खेला गया। खेल पांचवें दिन की आखिरी गेंद तक चला। हालांकि मुकाबले का नतीजा नहीं निकल पाया। भारत ने पहली पारी में खराब बल्लेबाजी की थी, जिसकी वजह से ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया इस मैच को एक पारी से हार जाएगी। लेकिन दूसरी पारी में भारत के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड के मुंह से जीत छीन ली। मैच के बाद कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान सामने आया है।

शुभमन गिल ने क्या कहा?

मैच के बाद गिल ने कहा कि बल्लेबाजी के प्रयास से बेहद खुश हूं। पिछले कुछ दिनों से हम पर जबरदस्त दबाव था। अब बस विकेट लेना ही सब कुछ है। पांचवें दिन का विकेट, कुछ न कुछ हो रहा है, हर गेंद एक तरह का इवेंट है। हम गेंद दर गेंद खेल को जितना हो सके उतना आगे ले जाना चाहते थे, और यही हमने बात भी की। उम्मीद है कि हम अगला मैच जीतेंगे और सीरीज ड्रॉ कराएंगे। सच कहूं तो, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपने पहले कितने रन बनाए हैं। जब भी आप देश की सफेद जर्सी पहनकर मैदान पर उतरते हैं, तो थोड़ी घबराहट होती है। इससे पता चलता है कि मुझे देश के लिए खेलने की कितनी परवाह है और मुझे इस खेल से कितना प्यार है।

विज्ञापन

सुंदर और जडेजा की तारीफ करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा कि हमें लगा कि जडेजा और सुंदर शानदार बल्लेबाजी की, वे 90 के पार थे, हमें लगा कि वे शतक के हकदार थे। हर मैच आखिरी दिन आखिरी सेशन तक चलता है।

नहीं निकल सका मैच का नतीजा

भारतीय टीम ने पहली पारी में 358 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड ने 669 रन बनाए। पहली पारी में इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल की थी। इसके बाद भारतीय टीम ने पांचवें दिन तक बल्लेबाजी की और मैच ड्रॉ करा दिया। भारत की ओर से दूसरी पारी में 90 और शुभमन गिल ने 103 रनों की पारी खेली। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर ने 101 और रवींद्र जडेजा ने 107 रनों की पारी खेलकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola