Cameron Green: भारतीय टीम नवंबर-दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होगी। हालांकि इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार खिलाड़ी कैमरून ग्रीन 6 महीने के लिए बाहर हो चुके हैं। इसके अलावा वह आगामी चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गए हैं। हालांकि ग्रीन की जगह पर एक धाकड़ खिलाड़ी शामिल हो सकता है। ये खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में घरेलू टूर्नामेंट में आग लगा सकता है।
ग्रीन की जगह शामिल हो सकता है ये खिलाड़ी
ग्रीन की जगह भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम में ब्यू जैकब वेबस्टर शामिल हो सकते हैं। उन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया है। उनके अलावा तस्मानिया के लिए खेलते हुए इस खिलाड़ी ने अपने पिछले मैच में शतक भी जमाया गया है। गेंदबाजी में भी उनके आंकड़े शानदार रहे हैं। सेलेक्शन कमेटी ग्रीन की जगह पर ब्यू जैकब वेबस्टर को अजमा सकती है। उनके शामिल होने से ऑस्ट्रेलिया का दल मजबूत होगा।
बात ग्रीन की करें तो उन्होंने इंग्लैंड में खेली गई 3 टी-20 और 3 मैच की खेली गई वनडे सीरीज में हिस्सा लिया था। लेकिन इस दौरान वह इंजर्ड हो गए थे। जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उनकी सर्जरी होगी, जिसके लिए कम से कम वह 6 महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे।
यह भी पढे़ं: टीम इंडिया में जगह बनाकर ही दम लेगा ये खिलाड़ी! चार मैचों में जड़ दी चौथी सेंचुरी
ऐसा रहा करियर
30 साल के ब्यू जैकब वेबस्टर ने अब तक 88 टेस्ट मैच में 37.30 की औसत के साथ 4962 रन बनाए हैं। साथ ही उन्होंने 133 विकेट झटके हैं। इसके अलावा उन्होंने 53 लिस्ट A मैच में 37.30 की औसत के साथ 1317 रन बनाने के साथ 38 विकेट हासिल किए हैं, जबकि 89 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 1630 रनों के अलावा 21 विकेट अपने नाम किए। प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 12 शतक के अलावा 1 शतक अपने नाम किया है। इस लिहाज से ब्यू जैकब वेबस्टर को भारत के खिलाफ होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के लिए मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम घोषित, धाकड़ ऑलराउंडर की वापसी
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines