हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Champions Trophy 2025 में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? BCCI इस तारीख को लेगा जस्सी पर आखिरी फैसला

जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई आखिरी फैसला लेने जा रहा है। बुमराह इंजरी की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ खेलते हुए दिखाई नहीं दिए थे।

विज्ञापन
Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah Champions Trophy 2025: हर भारतीय क्रिकेट फैन के मन में यह सवाल यह है कि जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलेंगे या नहीं। इंग्लैंड सीरीज से बुमराह के बाहर होने के बाद फैन्स की सांसें अटकी हुई हैं। इस बीच, जस्सी को लेकर अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इस पर बीसीसीआई आखिरी फैसला 11 फरवरी (मंगलवार) को लेगी। टूर्नामेंट का आगाज 19 फरवरी से होना है। आईसीसी ने स्क्वॉड में बदलाव करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी रखी है।

बुमराह पर होगा आखिरी फैसला

दरअसल, ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जसप्रीत बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी में खेलेंगे या नहीं इस पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड फाइनल कॉल 11 फरवरी को लेगा। बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेले गए आखिरी टेस्ट मैच में चोटिल हुए थे और उसके बाद से मैदान पर नहीं उतरे हैं। माना जा रहा था कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में बुमराह 22 गज की पिच पर वापसी करते हुए दिखाई देंगे। हालांकि, एकदिवसीय सीरीज के आगाज से दो दिन पहले बीसीसीआई ने स्क्वॉड में बदलाव करते हुए बुमराह का नाम गुपचुप गायब कर दिया था।

बुमराह का होना जरूरी

भारतीय टीम के लिहाज से जसप्रीत बुमराह का चैंपियंस ट्रॉफी में खेलना बेहद जरूरी है। जस्सी अकेले दम पर किसी भी मैच का रुख पलटने का दमखम रखते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह का हाल ही में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में पीठ का स्कैन हुआ है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम अब बुमराह की फिटनेस को लेकर सिलेक्टर्स और टीम मैनेजमेंट से बात करेगी, जिसका बाद जस्सी पर आखिरी फैसला लिया जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई भारतीय टीम में बुमराह को जगह दी गई है।

कौन लेगा बुमराह की जगह?

बुमराह अगर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फिट नहीं हो पाते हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि उन्हें टीम में कौन रिप्लेस करेगा। माना जा रहा है जस्सी के फिट नहीं होने की स्थिति में हर्षित राणा को टीम में शामिल किया जा सकता है। हर्षित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। 2 मैचों में हर्षित ने अब तक चार विकेट चटकाए हैं। डेब्यू मुकाबले में हर्षित ने कहर बरपाते हुए तीन विकेट अपने नाम किए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें