हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025 ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन हो सकती है नीलामी

आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बीसीसीआई ने इसके लिए अपनी टीम को विदेश रवाना कर दिया है।

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 के आगाज से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन किया जाना है। सभी टीमें इसकी तैयारियों में भी जुट चुकी हैं। सभी फ्रेंचाइजियों को 31 अक्टूबर 2024 शाम 5 बजे तक अपने रिटेंशन खिलाड़ियों की सूची जारी करनी होगी। इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन विदेश में होने वाला है। वहीं मेगा ऑक्शन को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है।

आईपीएल 2025 ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपटेड

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन सऊदी अरब की राजधानी रियाद में होने वाला है। हालांकि बोर्ड ने अभी तक इस बात का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। लेकिन विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होने वाला है। इस बार नीलामी दो दिन की होने वाली है। वहीं तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए बीसीसीआई ने एक टीम को रियाद के लिए भी रवाना कर दिया है।

हालांकि इससे पहले बताया गया था कि बीसीसीआई मेगा ऑक्शन के लिए दुबई, सिंगापुर और लंदन को देख रही है। लेकिन ताजा रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब में ही मेगा नीलामी का आयोजन किया जाएगा। रियाद में होटल की बुकिंग के बाद बोर्ड मेगा ऑक्शन का आधिकारिक ऐलान कर सकती है।

विज्ञापन

अगर मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को होगा, तब भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में अपना पहला टेस्ट मैच खेल रही होगी। दर्शक एक ही दिन में मैच और मेगा ऑक्शन का मजा ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट

विज्ञापन

आईपीएल 2025-27 के लिए नए नियम

आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने आईपीएल 2025-27 के लिए कुछ नई योजनाएं बनाई हैं। इस बार फ्रेंचाइजियों के पर्स में 20 करोड़ की बढ़ोतरी हुई है। फ्रेंचाइजियों के पर्स में 120 करोड़ रुपये होंगे। इसके अलावा फ्रेंचाइजियां अपने दल में कुल 5 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं। वहीं आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर टीमें अपने दल में एक खिलाड़ी को जोड़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola