Devajit Saikia: वनडे वर्ल्ड कप 2027 से पहले आईसीसी की वार्षिक बैठक हुई थी, जिसमें कई बदलाव किए गए. आईसीसी ने आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर कई नए नियम बनाए हैं, जिसमें सुपर सीरीज और सुपर 7 को शामिल किया गया है. इसके अलावा मीटिंग में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. उन्हें बड़ा पद दिया गया है. आईसीसी में उन्हें गवर्नेंस रिव्यू कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी दी है.
देवजीत सैकिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सैकिया को आईसीसी द्वारा गठित नई उप-समिति, गवर्नेंस रिव्यू कमेटी का प्रमुख नियुक्त किया गया. इस समिति ने क्रिकेट वेस्टइंडीज को 12.82 मिलियन अमेरिकी डॉलर के ऋण को भी मंजूरी दी है. इस कमेटी में सैकिया के अलावा, क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के डॉ. मोहम्मद मूसाजी और आईसीसी के नव-नियुक्त स्वतंत्र निदेशक डॉ. रोस रिवाज हैं. इसके अलावा सैकिया एक अन्य नवगठित समिति फ्रैंचाइज लीग कमेटी के भी सदस्य हैं, इसकी अध्यक्षता बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल करेंगें. तमीम हाल ही में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष चुने गए हैं. वर्ल्ड कप 2027 से पहले सैकिया को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?
कब बने बीसीसीआई के सचिव?
जय शाह के कार्यकाल के बाद देवजीत सैकिया को दिसंबर 2024 में बीसीसीआई का कार्यवाहक सचिव बनाया गया था. इसके बाद 12 जनवरी 2025 को वह नियामित सचिव बने थे. तब से वह अभी तक बीसीसीआई के सचिव की भूमिका निभा रहे हैं. उनके कार्यकाल में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 पर कब्जा जमाया है. अब उन्हें आईसीसी में भी बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सैकिया का कद लगातार बढ़ता जा रहा है और वह देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में अब अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहे हैं. वह समय-समय पर भारतीय टीम पर बड़ा अपडेट भी देते रहते हैं. सैकिया बीसीसीआई सचिव होने के नाते चर्चा में भी रहते हैं.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
3 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
4 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
5 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
5 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
6 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines