IND vs ENG: कार्डिफ में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां खेला जाएगा दूसरा वनडे मैच
भारत और इंग्लैंड दूसरे वनडे मैच के लिए कार्डिफ में भिड़ेंगे. 16 जुलाई को मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड कैसा रहा है. आइए आंकड़े से समझते हैं.

भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. भारतीय टीम पहला मैच 6 विकेट से अपने नाम कर चुकी है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. अब दूसरा मुकाबला कार्डिफ में खेला जाएगा. 16 जुलाई को दोनों टीमें यहां उतरने वाली हैं. ऐसे में आइए जानते हैं यहां पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड कैसा रहा है.
टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड?
2 / 6दूसरा वनडे मैच सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा. यहां पर भारतीय टीम ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 मुकाबले को अपने नाम किया है. इसके अलावा 2 मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है.
कैसा है हेड टू हेड?
3 / 6वनडे की बात करें तो भारत ने इस मैदान पर अब तक 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें मेन इन ब्लू को 3 मैच में जीत मिली है, जबकि 1 मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा है. हेड टू हेड आंकड़े की बात करें तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 111 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 62 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को 44 मैचों में जीत मिली है.
पिच रिपोर्ट पर एक नजर
4 / 6कार्डिफ की पिच स्पिन और मध्यम गति के गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. इसके अलावा इस पिच पर बल्लेबाज टिकने के बाद खूब रन भी बनाते हैं. मौसम के हिसाब से भी पिच अपना मिजाज बदलती रहती है.
भारत की संभावित प्लेइंग 11
5 / 6रोहित शर्मा, शुभमन गिल अथवा ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, गुरनूर बराड़/अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, ब्रायडन कार्स.