हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

घरेलू टूर्नामेंट्स के लिए BCCI ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब से शुरू हो रहा है सीजन?

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलू सीजन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने ईरानी कप, रणजी ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है।

विज्ञापन

BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आगामी घरेलू टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी कर दिया है। बोर्ड ने कुल 6 सीनियर टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा की है। इसमें बोर्ड ने दलीप ट्रॉफी के अलावा, ईरानी कप, रणजी ट्रॉफी, विजय हजारे ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी के अलावा सीनियर वुमेंस वनडे कप का शेड्यूल जारी कर दिया है।

BCCI ने 6 बड़े टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी किया

दलीप ट्रॉफी आगाज 28 अगस्त से 15 सितंबर के बीच होगा। इसके अलावा 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच ईरानी कप खेली जाएगी। वहीं 15 अक्टूबर से 28 फरवरी के बीच रणजी ट्रॉफी एलिट ग्रुप, जबकि 15 अक्टूबर से 26 जनवरी तक प्लेट ग्रुप के बीच मुकाबला खेला जाएगा। वहीं विजय हजारे ट्रॉफी एलिट ग्रुप की शुरुआत 24 दिसंबर से 13 जनवरी, जबकि प्लेट ग्रुप 24 दिसंबर से 6 जनवरी के बीच खेला जाएगा।

इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी एलिट ग्रुप का मुकाबला 26 से 28 दिसंबर के बीच, जबकि प्लेट ग्रुप 26 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन

वहीं, सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफी एलिट ग्रुप 8 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के बीच खेला जाना है, जबकि प्लेट ग्रुप 8 अक्टूबर से 17 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा सीनियर वुमेंस वनडे एलिट ग्रुप 6 फरवरी से 28 फरवरी, जबकि प्लेट ग्रुप 6 फरवरी से 16 फरवरी के बीच खेला जाएगा।

यहां देखें पूरी लिस्ट

टूर्नामेंट का नामग्रुपप्रारंभ तिथिसमाप्ति तिथि
दलीप ट्रॉफी–28 अगस्त15 सितंबर
ईरानी कप–1 अक्टूबर5 अक्टूबर
रणजी ट्रॉफीएलिट ग्रुप15 अक्टूबर28 फरवरी
प्लेट ग्रुप15 अक्टूबर26 जनवरी
विजय हजारे ट्रॉफीएलिट ग्रुप24 दिसंबर13 जनवरी
प्लेट ग्रुप24 दिसंबर6 जनवरी
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीएलिट ग्रुप26 दिसंबर28 दिसंबर
प्लेट ग्रुप26 नवंबर6 दिसंबर
सीनियर वुमेंस टी-20 ट्रॉफीएलिट ग्रुप8 अक्टूबर31 अक्टूबर
प्लेट ग्रुप8 अक्टूबर17 अक्टूबर
सीनियर वुमेंस वनडे ट्रॉफीएलिट ग्रुप6 फरवरी28 फरवरी
प्लेट ग्रुप6 फरवरी16 फरवरी

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola