Champions Trophy Jersey: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पीसीबी और बीसीसीआई के बीच पनप रहे नए विवाद का अंत हो गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साफ कर दिया है कि वह जर्सी को लेकर आईसीसी की गाइडलाइंस को मानने के लिए तैयार है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई का कहना है कि टीम इंडिया आईसीसी के लोगो वाली जर्सी पहनने को तैयार है, जिसमें होस्ट का नाम भी लिखा होगा। बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया था। इसके बाद टूर्नामेंट का आयोजन अब हाइब्रिड मॉडल में होगा और रोहित की सेना अपने सभी मुकाबले दुबई में खेलेगी।
ICC की बात मानेगा बीसीसीआई
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया की जर्सी पर मेजबान देश का नाम लिखा होगा। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह आईसीसी की गाइडलाइंस को फॉलो करेंगे। यानी भारतीय टीम की जर्सी पर आईसीसी का लोगो होगा, जिसमें होस्ट का नाम भी होगा। इस मामले को लेकर क्रिकबज के साथ बातचीत करते हुए बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “हम आईसीसी की सभी गाइडलाइंस को फॉलो करेंगे।”
उनसे जब जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखे होने पर सवाल पूछा गया, तो देवजीत ने कहा कि हम आईसीसी के आदेश का पालन करेंगे।” बीसीसीआई सचिव के इस बयान से उन सभी अटकलों पर भी विराम लग गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि भारतीय टीम अपनी जर्सी पर किसी भी कीमत पर पाकिस्तान का नाम नहीं लिखवाना चाहती है।
19 फरवरी से होगा आगाज
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज 19 फरवरी से होना है, जबकि फाइनल मुकाबला 9 मार्च को खेला जाना है। टीम इंडिया अपने अभियान का आगाज 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। इसके बाद 23 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच में महामुकाबला खेला जाएगा। वहीं, ग्रुप स्टेज के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम की भिड़ंत न्यूजीलैंड से 2 मार्च को होगी। रोहित की सेना अगर फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है, तो टूर्नामेंट का खिताबी मैच भी दुबई में ही खेला जाएगा। भारतीय टीम अगर ग्रुप स्टेज या फिर सेमीफाइनल में ही बाहर हो जाती है, तो इस स्थिति में फाइनल मुकाबला लाहौर में खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
26 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
57 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: शाई होप और रदरफोर्ड मचा रहे धमाल, वेस्टइंडीज का स्कोर 200 के पार
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines