BCCI: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम ने पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेली थी। टीम इंडिया ने पहला टेस्ट मैच अपने नाम किया था। इसके बाद टीम को 3 मैच में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच ड्रॉ हुआ था। भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद बीसीसीआई ने कुछ दिशा निर्देश जारी किए थे। हालांकि अब इंडिया टुडे के मुताबिक बीसीसीआई अपने फैसले से पीछे हट सकती है।
बीसीसीआई बदलेगी फैसला?
इंडिया टुडे से एक सूत्र ने बात करते हुए बताया कि अगर खिलाड़ी अपने परिवार और करीबी लोगों को दौरे पर लंबे समय तक अपने साथ रखना चाहते हैं, तो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने नियम में बदलाव करने पर विचार कर सकती है। हालांकि ऐसा करने से पहले खिलाड़ियों को बोर्ड की अनुमति जरूरी होगी। खिलाड़ी अगर चाहते हैं कि उनके परिवार दौरे पर लंबे समय तक रहें तो वे अनुमति के लिए आवेदन कर सकते हैं। बीसीसीआई अपने हिसाब से निर्णय लेगी।
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने फरमान जारी करते हुए खिलाड़ियों के परिवारों के साथ यात्रा करने पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद विराट कोहली और कपिल देव ने बोर्ड के इस फैसले पर आवाज उठाई थी।
विराट कोहली ने उठाई थी आवाज
परिवार को साथ न ले जाने के फैसले पर विराट कोहली ने आवाज उठाई थी। उन्होंने कहा था कि अगर आप किसी खिलाड़ी से पूछें कि क्या आप चाहते हैं कि आपका परिवार हर समय आपके आसपास रहे? तो आप कहेंगे, हां। मैं अपने कमरे में जाकर अकेले बैठकर उदास नहीं रहना चाहता। मैं सामान्य होना चाहता हूं। और फिर आप अपने खेल को वास्तव में एक जिम्मेदारी के रूप में ले सकते हैं। आप उस जिम्मेदारी को पूरा करते हैं और आप जीवन में वापस आ जाते हैं।
इसके अलावा कपिल देव ने भी बीसीसीआई के फैसले पर सवाल खड़े किए थे और कहा था कि मुझे लगता है कि यह क्रिकेट बोर्ड का फैसला है। मेरा मानना है कि हां, आपको परिवार की जरूरत है, लेकिन हां, आपको हर समय एक टीम की भी जरूरत होती है। हमारे समय में हम खुद से कहते थे कि क्रिकेट बोर्ड को पहले हाफ में मुझे क्रिकेट खेलने नहीं देना चाहिए।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
24 mins agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
57 mins agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
1 hr agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
3 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
3 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
3 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
6 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines