IND vs SA: चौथा टी-20 मैच रद्द होने पर फैंस को वापिस मिलेगा पैसा? BCCI ने दिया बड़ा बयान

BCCI breaks silence on ticket refunds: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच रद्द हो गया था. ये मैच बारिश और तूफान की वजह से नहीं बल्कि कोहरे की वजह से रद्द कर दिया गया था. अब बीसीसीआई ने टिकट रिफंड पर चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान दिया है.

cricket News - 2025-12-18T205214.649
विज्ञापन

BCCI breaks silence on ticket refunds: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 17 दिसंबर को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था. लेकिन घने कोहरे की वजह से मैच तो दूर टॉस तक नहीं हो पाया. मुकाबला 7 बजे शाम में शुरू होना था. इसके बाद कोहरे की वजह से अंपायर्स ने रात 9:30 बजे मैच रद्द करने का फैसला किया. अब सवाल ये है कि स्टेडियम में मैच देखने आए फैंस को टिकट का पैसा वापिस मिलेगा या नहीं? बीसीसीआई ने इसपर बयान दिया है.

बीसीसीआई ने दिया बयान

बता दें कि बीसीसीआई की नीति के अनुसार, मैच रद्द होने पर, बिना एक भी गेंद फेंके, टिकट धारकों को शुल्क को छोड़कर रिफंड पाने का अधिकार है. ऐसे में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी आइएनएस से कहा “यह राज्य क्रिकेट संघ, यानी यूपीसीए के अधिकार क्षेत्र में आता है. इस खेल की मेजबानी करने वाला राज्य यूपीसीए है. इसलिए, वे आपको इसके बारे में बता सकेंगे और वे ही सक्षम प्राधिकारी हैं. टिकटों से संबंधित सभी कार्य राज्य संघ द्वारा किए जाते हैं, क्योंकि बीसीसीआई उन्हें केवल मेजबानी का अधिकार देता है और इन सभी चीजों का ध्यान रखा जाता है और ये सभी चीजें राज्य संघ के अधिकार क्षेत्र में आती हैं.”

विज्ञापन

भारतीय टीम सीरीज में 2-1 से आगे

भारतीय टीम फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. पहला मैच भारत ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता था. इसके बाद भारत ने दमदार वापसी की और तीसरे मैच में जीत हासिल करते हुए 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. पांचवां मैच भारतीय टीम अपने नाम करते ही सीरीज जीत लेगी, जबकि साउथ अफ्रीका जीत के साथ केवल सीरीज बराबर करेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ