Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

विवाद के बीच बांग्लादेश प्रीमियर लीग को किया गया सस्पेंड, अपने ही खिलाड़ियों ने खोला मोर्चा

Bangladesh Premier League suspended: बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025-26 को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. इसकी बड़ी वजह सामने आई है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Jan 15, 2026 19:45
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026
बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2026

Bangladesh Premier League: बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) 2025-26 सीजन को अब अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सामने खिलाड़ियों ने विरोध जताया था. इसके बाद अब लीग को सस्पेंड कर दिया गया है. 15 जनवरी 2026 को चटगांव रॉयल्स बनाम नोआखाली एक्सप्रेस के बीच मैच खेला जाना था. लेकिन इस मैच के लि खिलाड़ी मैदान पर नहीं पहुंचे. इसके बाद लीग को सस्पेंड कर दिया गया है.

नजमुल के बयान के बाद से विवाद

ये पूरा मामला बीसीबी के फाइनेंस कमिटी चेयरमैन नजमुल इस्लाम के विवादित बयान से जुड़ा है. उन्होंने कहा था कि अगर बांग्लादेश आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत न जाए, तो बोर्ड को कोई आर्थिक नुकसान नहीं होगा, नुकसान सिर्फ खिलाड़ियों का होगा, क्योंकि उन्हें मैच फीस नहीं मिलेगी. इसके अलावा उन्होंने खिलाड़ियों को मुआवजे देने पर भी विवादित बयान दिया था और कहा था कि उन्हें मुआवजा क्यों देना चाहिए? अगर वह जाकर कुछ नहीं कर पाते तो खिलाड़ियों के पीछे करोड़ों रुपये क्यों खर्च करने?

नजमुल का ये बयान बांग्लादेश के खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया, जिसके बाद क्रिकेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ बांग्लादेश ने नजमुल के इस्तीफे की मांग कर दी. इसके बाद खिलाड़ी 15 जनवरी को होने वाले मैच में स्टेडियम नहीं पहुंचे और मैच रद्द कर दिया गया था.

---विज्ञापन---

नजमुल इस्लाम को किया गया बर्खास्त

विवादित बयान के बाद नजमुल को बर्खास्त कर दिया गया था. बीसीबी ने बयान जारी करते हुए कहा था कि श्री नजमुल इस्लाम को वित्त समिति के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से मुक्त करने का निर्णय लिया है. यह निर्णय बीसीबी संविधान के अनुच्छेद 31 के तहत बीसीबी अध्यक्ष को प्राप्त अधिकार के अनुसार लिया गया है और इसका उद्देश्य बोर्ड के कार्यों का सुचारू और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करना है.

अब तक खेले गए हैं 24 मैच

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में अब तक 24 मैच खेले गए हैं. सीजन में कुल 34 मैच खेले जाने थे. अभी भी इस लीग में 10 मैच खेले जाने थे. तय कार्यक्रम के अनुसार फाइनल मैच 23 जनवरी को खेला जाना था.

First published on: Jan 15, 2026 07:25 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.