T20 World Cup 2026 खत्म, अब इस टूर्नामेंट में उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी, इस दिन से शुरू होंगे रोमांचक मुकाबले

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के खिलाड़ियों का विश्व कप जीत के बाद अब अगला टारगेट किस टूर्नामेंट में खेलने का होने वाला है. जल्द ही इस टूर्नामेंट का आगाज होने जा रहा है और टीम इंडिया में शामिल सभी खिलाड़ी इसमें दम दिखाते हुए नजर आएंगे. आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में…

jacket (1) - 2026-03-10T073334.583

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है. फाइनल मुकाबला होने के बाद अब सभी भारतीय खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ जश्न में डूबे हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच अब भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अब विश्व कप 2026 के खत्म होने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी किस टूर्नामेंट में खेलने के लिए उतरेंगे. साथ ही इस टूर्नामेंट का आगाज कब होगा.

विज्ञापन

आईपीएल में दिखेगा खिलाड़ियों का दम

टी20 विश्व कप में धूम मचाने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का अगला टारगेट आईपीएल 2026 होगा. 28 मार्च से टूर्नामेंट के 19वें सीजन का आगाज होने जा रहा है तो वहीं 31 मई फाइनल के लिए तारीख तय की गई है. इस सीजन में एक बार फिर से 10 टीमें एक दूसरे के साथ खिताब जीतने के लिए भिड़ती हुई नजर आएंगी. साल 2025 में आरसीबी ने 17 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया था तो ऐसे में इस सीजन का पहला मुकाबला भी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स के साथ खेलती हुई नजर आ सकती है.

विज्ञापन

2 चरणों में होगा शेड्यूल का ऐलान

बीसीसीआई की तरफ से अभी तक आईपीएल के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. जल्द ही इसके आने की उम्मीद की जा रही है. 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के चलते इस बार 2 चरणों में शेड्यूल का ऐलान किया जाएगा. बोर्ड फिलहाल चुनाव आयोग की तरफ से चुनाव की तारीखों का इंतजार कर रहा है. इस बार आरसीबी की होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच होने को लेकर भी कई सवाल थे लेकिन अब मैदान को हरी झंडी मिल चुकी है. टी20 विश्व कप में शामिल टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आईपीएल में फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और खेलते हुए दिखेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ