---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup 2026 के बीच बांग्लादेश में मचा बवाल, खिलाड़ियों ने खुद को बताया बेबस

T20 World Cup 2026 Controversy: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया था. हालांकि बांग्लादेश के खिलाड़ी भारत आकर मेगा इवेंट खेलना चाहते थे. लेकिन खिलाड़ियों की उस समय नहीं सुनी गई. अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बवाल मचा है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 12, 2026 16:50

T20 World Cup 2026 Controversy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा का हवाला देते हुए अपनी टीम को भारत भेजने से मना कर दिया था. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका में शिफ्ट करने मांग आईसीसी के सामने रखी थी. लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया. अब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने चुप्पी तोड़ी है. अब बांग्लादेश के खिलाड़ियों ने चुप्पी तोड़ी है और बड़ा बयान भी दिया है.

खिलाड़ियों ने खुद को बताया बेबस

बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने 22 जनवरी को साफ कहा था कि भारत में सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए वर्ल्ड कप न खेलने का फैसला सरकार का है. लेकिन हाल ही में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि ये फैसला बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड और खिलाड़ियों का है.

---विज्ञापन---

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बांग्लादेश के कई खिलाड़ी भारत आकर टी-20 वर्ल्ड कप खेलना चाहते थे. एक खिलाड़ी ने गुमनाम रहते हुए कहा कि यह सुनकर अजीब लगा. वहीं दूसरे खिलाड़ी ने कहा कि आपने उनका बयान सुना. हम क्या कहें? हमारा कोई नहीं है. हम बेबस हैं. इस फैसले में हमारा कोई हाथ नहीं था. बता दें कि जब बांग्लादेश के खिलाड़ियों की इस मसले पर बैठक हुई थी तब खिलाड़ियों की बात सही ढंग से सुनी नहीं गई थी. ऐसे में अब हार का ठीकरा फोड़ना खिलाड़ियों को समझ में नहीं आ रहा है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल से हो गई मोहसिन नकवी की सरेआम बेइज्जती! PSL टीम के सीईओ की छूट पड़ी हंसी

---विज्ञापन---

आईसीसी नहीं देगा सजा

वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के बाद आईसीसी बांग्लादेश पर तगड़ा जुर्माना ठोकने वाली थी, लेकिन बाद में आईसीसी ने अपने बयान से साफ कर दिया है कि वह बीसीबी पर कोई जुर्माना नहीं लगाएगा. इसके अलावा आईसीसी ने बांग्लादेश को भविष्य में इवेंट की मेजबानी देने की भी बात कही है. बता दें कि बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप में भाग न लेने पर आईसीसी ने स्कॉटलैंड को जगह दी है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: श्रीलंका की रिकॉर्ड तोड़ जीत ने हिलाई पॉइंट्स टेबल, सुपर 8 के लिए रोचक हुई ‘लड़ाई’

First published on: Feb 12, 2026 04:49 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.