IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बाबर आजम बल्ले से एक बार फिर से फ्लॉप साबित हुए। ओपनिंग करने उतरे बाबर ने शुरुआत में कुछ अच्छे शॉट खेले लेकिन वो केवल 23 रन ही बना पाए। 26 गेंदों का सामना करते हुए उन्होंने 5 चौके जड़े। हार्दिक पांड्या ने अपने दूसरे ओवर में उन्हें अपना शिकार बनाया। आउट होने से पहले बाबर ने एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और ऐसा करने वाले वो तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए हैं। आइए आपको भी बताते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में।
बाबर के नाम दर्ज हुआ रिकॉर्ड
बाबर आजम ने आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में हजार रन पूरे कर लिए हैं। इस मैच से पहले उन्हें ये मुकाम हासिल करने के लिए 9 रनों की जरूरत थी। बाबर आजम ने वर्ल्ड कप ने अब तक 791 रन बनाए हैं तो वहीं चैंपियंस ट्रॉफी की 7 पारियों में वो अब तक 220 रन बना चुके हैं। आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में हजार रन पूरे करने वाले बाबर तीसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बन गए हैं।
पाकिस्तान के लिए आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में हजार रन पूरा करने के लिए बाबर आजम ने 24 पारियां खेली हैं। उनसे पहले जावेद मियांदाद ने 30 पारियों में 1083 रन बनाए हैं और सईद अनवर ने 25 पारियों में 1204 रन बनाए हैं।
आईसीसी वनडे टूर्नामेंट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन
| खिलाड़ी का नाम | रन | पारियां |
|---|---|---|
| सईद अनवर | 1204 | 25 |
| जावेद मियांदाद | 1083 | 30 |
| बाबर आजम | 1005 | 24 |
| मोहम्मद यूसुफ | 870 | 25 |
| मिस्बाह-उल-हक | 865 | 19 |
न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली थी धीमी पारी
बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 90 गेंदों में 64 रन बनाए थे। इस पारी को लेकर उनको काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। उनकी धीमी पारी के चलते उस मुकाबले में पाकिस्तान को हार का सामना भी करना पड़ा था। उस हार के चलते ही भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान के ऊपर दबाव है।
ये भी पढ़िए- IND vs PAK: बाबर आजम के आउट होते ही सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, फैंस ने जमकर लिए मजे
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
57 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: 223 रन पर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, वेस्टइंडीज को मिला 224 रनों का लक्ष्य
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
4 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
4 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines