हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दिया भारतीयों को तोहफा, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले किया बड़ा ऐलान

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने बड़ा ऐलान किया है, जिससे भारतीय फैंस को फायदा होने वाला है।

विज्ञापन

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होने जा रहा है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंचकर इस सीरीज की तैयारियों में भी जुट चुकी है। हालांकि सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीयों को बड़ा तोहफा दिया है। अब दर्शक ऑस्ट्रेलिया में भी बैठकर हिंदी कमेंट्री का मजा ले सकते हैं।

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने दिया तोहफा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टर, हिंदी के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए फ्री में हिंदी कमेंट्री फीड की पेशकश कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में स्टार स्पोर्ट्स के साथ मिलकर 7 से ज्यादा नेटवर्क हिंदी में कमेंट्री करने की घोषणा कर चुके हैं। इससे ऑस्ट्रेलिया में मौजूद भारतीय फैंस हिंदी भाषा में कमेंट्री का मजा लेते हुए आएंगे।

भारत- ऑस्ट्रेलिया सीरीज का कार्यक्रम

पहला टेस्ट मैच 22 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 6 दिसंबर से एडीलेड में खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से खेला जाना है, चौथा मैच 26 दिसंबर से तो वहीं आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन

भारतीय टीम का स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया टीम का स्क्वाड

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: क्या रिंकू सिंह बनेंगे KKR के नए कप्तान? सामने आया बड़ा अपडेट

ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर पाकिस्तान पर भड़का पूर्व क्रिकेटर, भारत को लेकर कही बड़ी बात

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola