AUS vs IRE T20 World Cup 2026 Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने अपने पहले मैच में शानदार जीत के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज किया है. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराया. इस मुकाबले पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 182 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आयरलैंड की टीम सिर्फ 16.5 ओवर में 115 रन ही बना सकी. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस और एडम जैम्पा ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों ने 4-4 विकेट हासिल किए. उनके अलावा, मैथ्यू कुहनेमैन को एक सफलता मिली.
183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड की टीम को शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा, जब कप्तान पॉल स्टर्लिंग पहली ही गेंद पर रिटायर हर्ट हो गए और दोबारा बल्लेबाजी करने नहीं उतरे. टीम की ओर से जॉर्ज डॉकरेल ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए, जबकि लोरकन टकर ने 24 रन का योगदान दिया. बाकी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोयनिस ने 45 रन की अहम पारी खेली. जोश इंग्लिस और मैट रैनशॉ ने भी 37-37 रन जोड़े. आयरलैंड के लिए मार्क अडायर ने 2 विकेट लिए, जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज, जॉर्ज डॉकरेल और हैरी टेक्टर को एक-एक सफलता मिली.