T20 World Cup 2026 में अचानक हुई स्टीव स्मिथ की एंट्री, कप्तान की चोट ने खोल दी किस्मत

T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया की टीम में टी20 विश्व कप के स्क्वॉड में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है. टीम में दिग्गज स्टीव स्मिथ को शामिल कर लिया गया है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान की इंजरी के चलते उनकी किस्मत खुली है. हाल ही में खेले गए बिग बैश में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था.

jacket (1) (64)

T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में अचानक बड़ा बदलाव हुआ है. दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की अचानक स्क्वॉड में एंट्री हुई है. उनको कप्तान मिचेल मार्श की इंजरी के बाद बतौर कवर खिलाड़ी स्क्वॉड में शामिल किया है. मिचेल मार्श इंजरी के चलते आयरलैंड के खिलाफ होने वाले पहले मुकाबले से बाहर हो गए हैं. उनको इस हफ्ते ट्रेनिंग के दौरान ग्रोइन इंजरी हुई थी, जिसके चलते वो बाहर हुए हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दिए गए बयान में बताया गया है कि मार्श अभी भी दर्द में हैं और उनको मूवमेंट करने में दिक्कत हो रही है. 

विज्ञापन

मार्श की चोट बनी ऑस्ट्रेलिया की परेशानी

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श की चोट ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ी परेशानी बन सकती है. आयरलैंड के खिलाफ मैच में उनकी जगह ट्रेविस हेड कप्तानी करेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बताया गया है कि, “स्कैन में कंफर्म हुआ है कि उनके टेस्टीकुलर ब्लीडिंग हुई है और उन्हें वापसी करने के लिए कुछ समय के आराम की जरूरत है. मेडिकल एडवाइस के आधार पर ही उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो पाएगी.” ऑस्ट्रेलिया के लिए इस विश्व कप में खिलाड़ियों की चोट एक बड़ी परेशानी बनकर सामने आई है. 

विज्ञापन

स्मिथ को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

स्टीव स्मिथ को टी20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. हाल ही में हुई बिग बैश में उन्होंने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी की थी. इस सीजन सिडनी सिक्सर्स की तरफ से खेलते हुए उन्होंने 6 मैचों में 59.80 की शानदार औसत से 299 रन बनाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 167.97 का रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक भी आए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए स्मिथ आखिरी बार साल 2024 में टी20 मुकाबला खेलते हुए नजर आए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ