हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पाकिस्तान का अचानक बदला कप्तान, अब इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी

मोहम्मद रिजवान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाला तीसरा मैच नहीं खेलेंगे। उनकी जगह पर युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन

Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेल रही है। पहला और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया है, जबकि तीसरा मुकाबला 18 नवंबर को खेला जाएगा। इस मैच के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है। तीसरे मैच में पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान की जगह सलमान अली आगा संभालेंगे। रिजवान को तीसरे मैच के लिए आराम दिया है। टीम ने उनकी ही कप्तानी में कंगारू टीम के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी।

 

यह भी पढ़ें: IND vs AUS: प्रैक्टिस मैच में उजागर हुई विराट कोहली की ‘कमजोरी’, पर्थ में कंगारू टीम उठाना चाहेगी फायदा

विज्ञापन

टी-20 टीम के कप्तान भी हैं सलमान

हैरानी की बात यह है कि इस भूमिका के लिए आगा को पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम से आगे रखा गया। हालांकि यह कदम सटीक भी है क्योंकि आगा पाकिस्तान की टी-20 टीम के उप-कप्तान भी हैं। पाकिस्तान की टीम ने आखिरी टी-20 मैच के लिए तेज गेंदबाज नसीम शाह को आराम देने का फैसला किया है और उनकी जगह बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहानदे खान को शामिल किया गया है।

रिजवान की जगह हसीबुल्लाह को मौका

वहीं रिजवान की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज हसीबुल्लाह को टीम में शामिल किया गया है। टीम के बाकी खिलाड़ी पिछले मैच वाले ही हैं। तीसरे मैच में पाकिस्तान की कोशिश कंगारू टीम के खिलाफ जीत दर्ज करके व्हाइटवॉश से बचने की होगी।

विज्ञापन

सीरीज पहले ही हार चुका है पाकिस्तान

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच की प्लेइंग इलेवन में सलमान अली आगा, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, हसीबुल्लाह, उस्मान खान, मोहम्मद इरफान, अब्बास अफरीदी, शाहीन शाह अफरीदी, जेहंदाद खान, हारिस रऊफ और सुफियान मकीम शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार शाम को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे टी-20 मैच में जीत हासिल करके पाकिस्तान पर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली।

यह भी पढ़ें: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में चेतेश्वर पुजारा की एंट्री, इस रोल में आएंगे नजर

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola