Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले महामुकाबले का आपको इस बार ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद एशिया कप में भी यह दोनों टीमें फिर से भिड़ती हुई दिखाई देंगी। अब खुश करने वाली बात यह है कि एशिया कप में इंडिया बनाम पाकिस्तान एक बार नहीं, बल्कि तीन बार देखने को मिल सकता है। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 का आयोजन सितंबर महीने में हो सकता है। माना जा रहा है कि इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट टी-20 वाला होगा और कुल 19 मैच खेले जाएंगे। एशिया कप की मेजबानी इस बार भारत को करनी है।
सितंबर में होगा एशिया कप का आगाज
एशिया कप 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारत की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट की शुरुआत सितंबर के दूसरे हफ्ते से हो सकती है। क्रिकबज की खबर के मुताबिक इस बार एशिया कप का फॉर्मेट टी-20 होगा। टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जा सकते हैं। एशिया कप के होस्टिंग राइट्स भारत के पास है, लेकिन एशियन क्रिकेट काउंसिल भारत-पाकिस्तान के बीच विवाद के चलते टूर्नामेंट का आयोजन किसी न्यूट्रल वेन्यू पर कराने की तैयारी कर रहा है। माना जा रहा है एशिया कप की मेजबानी श्रीलंका या फिर यूएई को मिल सकती है।
तीन बार भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के भिड़ंत तीन बार होने की उम्मीद जताई जा रही है। टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक ही ग्रुप में खेलती हुई दिखाई दे सकती हैं। इसके बाद सुपर 4 राउंड में भी दोनों एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतर सकती हैं। वहीं, अगर भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन दमदार रहा, तो दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला भी खेला जा सकता है। एशिया कप में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। भारत-पाकिस्तान के अलावा श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, यूएई, ओमान और हांगकांग टूर्नामेंट में एक-दूसरे से भिड़ती हुई दिखाई देंगी।
संबंधित खबरें
अभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
55 secs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
43 mins agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
1 hr agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
3 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
4 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
5 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
6 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines