Asia Cup 2025 IND vs PAK Final: एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला 28 सितंबर को टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को ऐसी चिंगारी लगाई है, जिसका जवाब अब रविवार को फाइनल में सूर्यकुमार यादव अपने तरीके से देते हुए दिखाई देंगे।
PCB ने की थी सूर्या की शिकायत, ICC ने सुनाई सजा
दरअसल एशिया कप 2025 में लीग स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 14 सितंबर को खेला गया था। इस मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था। इस मैच में नो हैंडशेक को लेकर बी काफी विवाद हुआ था। दरअसल टीम इंडिया ने पाकिस्तान के किसी भी खिलाड़ी से मैच के बाद हाथ नहीं मिलाया था जो पीसीबी को रास नहीं आया था।
इसके बाद पाकिस्तान के जले पर नमक तब लगा जब मैच प्रेजेंटेशन में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने इस जीत को पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को समर्पित किया था, भारतीय कप्तान के इस बयान पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इतनी जलन हुई कि उन्होंने आईसीसी से इसकी शिकायत कर दी। वहीं अब आईसीसी की तरफ से सूर्यकुमार यादव को सजा सुनाते हुए उनपर मैच फीस का 30 फीसदी जुर्माना लगाया है। अब सूर्यकुमार यादव पीसीबी को इसका करारा जवाब एशिया कप 2025 के फाइनल में देते हुए दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव पर हुई सख्ती से आमने-सामने आए ICC-BCCI, फाइनल से पहले हो गया नया विवाद?
श्रीलंका के खिलाफ फ्लॉप हुए सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी अभी तक इस एशिया कप 2025 में कुछ खास नहीं रही है। श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले सूर्या के नाम अभी एशिया कप 2025 में महज 59 रन ही दर्ज थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ भी भारतीय कप्तान का फ्लॉप शो देखने को मिला। इस मैच में सूर्यकुमार यादव महज 12 रन बनाकर आउट हुए।
रविवार को होगा एशिया कप 2025 का फाइनल वार
एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला अब भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। 41 साल में ऐसा पहली बार देखने को मिलने वाला है जब भारत और पाकिस्तान की टीमें एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने होंगी। टीम इंडिया अभी तक एशिया कप 2025 में पाकिस्तान को 2 बार पटखनी दे चुकी है। ऐसे में अब तीसरी बार शिकस्त देकर टीम इंडिया एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम करना चाहेगी।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: सेना के लिए जज्बा दिखाना कप्तान सूर्या को पड़ा भारी, पाकिस्तान की शिकायत पर ICC ने ठोका भारी जुर्माना
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
22 mins agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
28 mins agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने महिला रिकर्व तीरंदाजी में पहली बार जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
1 hr agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
8 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
10 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
10 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
11 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines