हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: अभिषेक शर्मा की गलती पड़ी भारी, टीम इंडिया को भुगतना पड़ा खामियाजा

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की खराब फील्डिंग देखने को मिली. अभिषेक ने इस मैच में साहिबजादा फरहान के 2 कैच छोड़े.

विज्ञापन
IND vs PAK Abhishek Sharma

Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में सुपर-4 का दूसरा मुकाबला टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस मैच में पाकिस्तान की तरफ से अच्छी बल्लेबाजी देखने को मिली है. पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया. हालांकि वे बिना अर्धशतक लगाए आउट हो सकते थे, लेकिन अभिषेक शर्मा की गलती के चलते उनको जीवनदान मिला और फरहान उसका पूरा फायदा उठाया.

अभिषेक शर्मा ने छोड़ 2 कैच

टीम इंडिया को पहले ही ओवर में साहिबजादा फरहान के रूप में मिल सकता था. लेकिन थर्डमैन की तरफ खड़े अभिषेक शर्मा से पहले ही ओवर में फरहान का कैच छूट गया था. जिसके चलते उनको पहला जीवनदान मिला. इसके बाद उन्होंने तेजी से रन बनाए. कैच छोड़ने के बाद अभिषेक शर्मा भी काफी निराश दिखाई दिए.

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: पाकिस्तान के बल्लेबाजों के लिए काल हैं हार्दिक पांड्या, आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे फैंस के होश 

विज्ञापन

इसके बाद वरुण चक्रवर्ती के ओवर में साहिबजादा फरहान ने बड़ा शॉट खेला और गेंद फिर से बाउंड्री लाइन पर खड़े अभिषेक शर्मा के पास गई, जिसको पकड़ने में भी अभिषेक नामकामयाब रहे और 6 रन के लिए चली गई. उस वक्त साहिबजादा फरहान 32 रन बनाकर खेल रहे थे. ये 2 कैच छोड़ने के बाद अभिषेक ने तीसरा कैच सैम अयूब का पकड़ा था. शिवम दुबे की गेंद पर सैम अयूब बड़ा शॉट खेलने गए और अभिषेक को अपना कैच दे बैठे। सैम अयूब इस मैच में 17 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए।

साहिबजादा फरहान ने खेली 58 रनों की पारी

इस मैच में 2 जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और अर्धशतक लगाया. इस मैच में बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान ने 45 गेंदों पर 58 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 128.89 का रहा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: भारत के खिलाफ LIVE मैच में क्यों भड़क गए फखर जमान? सरेआम मैदान पर निकाला गुस्सा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola