Fakhar Zaman: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 सुपर 4 में मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान ने अपनी सलामी जोड़ी में आज बड़ा बदलाव किया. सैम अयूब की जगह पर फखर जमान बल्लेबाजी करने के लिए उतरे. लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और पवेलियन लौट गए. हालांकि जमान अंपायर के फैसले से संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने अपनी नराजगी जाहिर की. क्या है मामला आइए जानते हैं?
फखर जमान लाइव मैच में गुस्साए
फखर जमान शुरुआत में आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे थे और वह खुलकर चारों तरफ खेल रहे थे. उन्होंने 3 चौके भी जड़े. लेकिन 2.3 ओवर में में जमान हार्दिक पांड्या के ओवर में विकेटकीपर संजू सैमसन को कैच थमा बैठै. अपंयार ने उन्हें आउट देने से पहले थोड़ा वक्त लिया. दरअसल अंपायर संजू के कैच को चेक करना चाहते थे. हालांकि बाद में थर्ड अंपायर ने जमान को आउट करार दिया. इसके बाद जमान सरेआम मैदान पर गुस्सा हो गए. फखर को लगा कि संजू ने कैच को कैरी नहीं किया है. इसलिए वह पवेलियन जाते समय नाराज दिखे.
हार्दिक पांड्या की शानदार गेंदबाजी
हार्दिक पांड्या ने पावर प्ले में सटीक गेंदबाजी की और पहला झटका पाकिस्तान को दिया. हालांकि पहले ही ओवर में हार्दिक, साहिबजादा फरहान को चलता कर देते, लेकिन थर्ड मैन की दिशा में फील्डिंग कर रहे अभिषेक शर्मा ने उनका कैच छोड़ दिया. इसके बाद भारत ने दूसरा जीवनदान सैम अयूब को दिया, जब कुलदीप यादव ने आसान कैच 4.4 ओवर में वरुण चक्रवर्ती के ओवर में छोड़ा.
6 ओवर में बनाए 55 रन
पाकिस्तान ने पावर प्ले में अच्छी बल्लेबाजी की और 6 ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 55 रन बना दिए. फरहान ने 21 गेंदों में 29 रन बना लिए हैं, जबकि सैम अयूब 7 गेंदों में 9 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.