Asia Cup 2025 : एशिया कप 2025 का आज से आगाज होने जा रहा है। इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच होने वाले मैच के साथ होगा। ये दोनों टीमें ग्रुप-बी में शामिल हैं। ये मैच अबु धाबी के जैद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगी। इस मैच में फैंस की नजरें अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन पर रहने वाली हैं। देखने वाली बात होगी कि कप्तान राशिद खान कितने स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरते हैं।
क्या होगा कप्तान राशिद का प्लान?
अफगानिस्तान टीम की सबसे बड़ी मजबूती उसकी स्पिन गेंदबाजी है, जिसके दम पर ये टीम बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाने का दम रखती है। खुद कप्तान राशिद खान टी20 क्रिकेट में दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर्स में से एक हैं। वैसे तो अफगानिस्तान की टीम में स्पिनर्स की भरमार हैं, लेकिन आज राशिद खान का प्लान 3 स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरना होगा। जिसमें खुद राशिद खान शामिल रहने वाले हैं। उनके अलावा नूर अहमद और मुजीब उर रहमान हांगकांग के बल्लेबाजों के लिए सिरदर्द बनते हुए दिखाई देंगे।
नूर अहमद के लिए इस बार का आईपीएल भी काफी शानदार रहा था। उन्होंने अभी तक 17 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए इस गेंदबाज ने 12 विकेट चटकाए हैं। वहीं मुजीब उर रहमान ने 52 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, इस दौरान गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 65 विकेट हासिल किए हैं। वहीं कप्तान राशिद खान अभी तक अफगानिस्तान के लिए 100 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 170 विकेट चटकाए हैं।
अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, करीम जनत, अजमतुल्लाह उमरजई, डार्विश रसूली, मोहम्मद नबी, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा, कुलदीप यादव को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
23 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
46 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
56 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines