Asia Cup 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में गेंदबाजी कोच ने किया बड़ा खुलासा, कुलदीप यादव को लेकर दिया हैरान करने वाला बयान  

Asia Cup 2025: टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगी। इस मैच की प्लेइंग 11 को लेकर सवाल पूछे जाने पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा खुलासा किया है।

Morne Morkel

Morne Morkel

Asia Cup 2025: एसीसी एशिया कप 2025 के शुरू होने में अब 24 घंटे से भी कम का समय बचा है। जिसके कारण ही सभी टीमों ने अपनी प्लेइंग 11 भी बनानी शुरू कर दी है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ दुबई में खेलेगी। इस मैच की प्लेइंग 11 को लेकर सवाल पूछे जाने पर भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा खुलासा किया है। इसके अलावा उन्होंने कुलदीप यादव को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। 

विज्ञापन

मोर्ने मोर्केल ने बताया कब लेंगे प्लेइंग 11 पर अंतिम फैसला 

दुबई की पिच पर स्पिनरों को बोलबाला देखने को मिलता है। ऐसे में रिपोर्ट्स आ रही है कि टीम इंडिया एशिया कप 2025 के दौरान 3 स्पिनरों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है। जिसके बारे में मोर्ने मोर्केल ने एएनआई से बात करते हुए कहा, ‘हमें फिर से जाकर विकेट पर ध्यान देने की जरूरत है। मुझे लगता है कि जब चैंपियंस ट्रॉफी खेली गई थी, तब यहाँ की पिचों पर काफी क्रिकेट खेला गया था और वे थोड़े थके हुए लग रहे थे। आज रात हम पहली बार पिच पर नजर डालेंगे और मुझे लगता है कि मैदान पर काफी घास है। इसलिए पहले मैच से पहले हमें यह अंदाज़ा हो जाएगा कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका क्या होगा, लेकिन फिलहाल योजना के लिहाज़ से, हम सभी पहलुओं पर विचार कर रहे हैं और फिर मैच के दिन कोई फैसला लेंगे।’  

विज्ञापन

कुलदीप यादव की तारीफ में बोले गेंदबाजी कोच 

स्टार स्पिनर कुलदीप लंबे समय से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल रही है। जिसके बारे में भी मोर्ने मोर्केल ने कहा, ‘मुझे लगता है कि वह एक बेहद पेशेवर खिलाड़ी हैं। इंग्लैंड में उन्हें खेलने का बहुत कम मौका मिला था, लेकिन अब भी उनका रवैया ऐसा ही है कि नेट्स में कई ओवर गेंदबाजी करते हैं। मेरे लिए, कुलदीप, जैसा कि मैंने कहा, उन्होंने अपने करियर में बहुत सारे ओवर फेंके हैं। वह जानते है कि टी20 और वाइट बॉल क्रिकेट के लिए खुद को तैयार करने के लिए उन्हें क्या करना है। जैसा कि मैंने कहा, हम केवल वही नियंत्रित कर सकते हैं जो अभी हमारे नियंत्रण में है।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ