हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ने रचा इतिहास, युजवेंद्र चहल का रिकॉर्ड तोड़ कोलकाता में कायम किया करिश्मा

Arshdeep Singh: अर्शदीप सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

Arshdeep Singh: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस मैच में अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया है। वह टी-20I में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में युजवेंद्र चहल को पछाड़ा है।

चौथे ओवर में रच दिया इतिहास

भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज फील साल्ट को पहला झटका दिया। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ओवर में बेन डकेट को निशाना बनाया। इसके साथ ही वह टी-20 पारूप में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। उन्होंने फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल को पछाड़ा है, जिन्होंने अपने टी-20 करियर में 96 विकेट लिए हैं। लेकिन अब अर्शदीप 97 विकेट के साथ टी-20 में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप सिंह ने ये कारनामा केवल 61 मैचों में किया है, जबकि चहल को 96 विकेट लेने के लिए 80 मैचों की मदद लेनी पड़ी थी।

भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

भारत की ओर से टी-20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भुवनेश्वर कुमार तीसरे नंबर पर आते हैं, जिन्होंने 87 मैचों में 90 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं जसप्रीत बुमराह 89 विकेट के साथ चौथे स्थान पर हैं। जस्सी ने ये कारनाम 70 मैचों में किया है। वहीं हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर हैं। उन्होंने 110 टी-20 मैच में 89 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन

भारत की दमदार शुरुआत

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के लिए उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। मेहमान टीम ने अर्शदीप की धारदार गेंदबाजी के आगे अपने 2 विकेट जल्द ही खो दिए थे। फील साल्ट बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे, जबकि बेन डकेट भी खासा कमाल नहीं कर सके। उन्होंने 4 गेंदों में 4 रन बनाए। अर्शदीप ने ही भारत को शुरुआती 2 सफलता दिलाई। बाएं हाथ के गेंदबाज अर्शदीप सिंह लगातार भारत के लिए दमदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

भारत की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा , संजू सैमसन (विकेटकीपर) , तिलक वर्मा , सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , हार्दिक पंड्या , रिंकू सिंह , नीतीश कुमार रेड्डी , अक्षर पटेल , रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह , वरुण चक्रवर्ती।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

विज्ञापन

बेन डकेट , फिलिप साल्ट (विकेट कीपर) , जोस बटलर (कप्तान) , हैरी ब्रुक , लियाम लिविंगस्टोन , जैकब बेथेल , जेमी ओवरटन , गस एटकिंसन , जोफ्रा आर्चर , आदिल राशिद , मार्क वुड।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola