Arjun Tendulkar Match Fees: शनिवार से भारत के घरेलू वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। 21 दिसंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 18 जनवरी तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में भारत के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा लिए हैं। इनमें श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, ईशान किशन और अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ियों का नाम भी शामिल है। अर्जुन आईपीएल में पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के खेलते हैं, लेकिन रणजी या अन्य घरेलू टूर्नामेंट में वो गोवा का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने वाले खिलाड़ियों को हर मैच के लिए पचास हजार रुपये मिलते हैं। ऐसे में अर्जुन को भी हर मैच खेलने पर इतने ही पैसे मिलेंगे। गोवा विजय हजारे टूर्नामेंट के लीग स्टेज में सात मैच खेलेगा। ऐसे में अर्जुन अगर सभी सात मैच खेलते हैं तो उन्हें 3.50 लाख रुपए मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: 13 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर रचा इतिहास, 24 साल पुराने रिकॉर्ड को किया चकनाचूर
पहले ही मैच में चमके अर्जुन तेंदुलकर
युवा क्रिकेटर अर्जुन ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले मैच में धांसू प्रदर्शन करते हुए ओडिशा के खिलाफ 3 विकेट झटके। उन्होंने अपने कोटे के दस ओवर में 61 रन खर्च करते हुए तीन शिकार किए। अर्जुन ने 41वें ओवर में अभिषेक राउत को 7 रनों के स्कोर पर आउट करके अपना पहला विकेट लिया। उन्होंने अगले ओवर में कार्तिक बिस्वाली को आउट करके उनकी 52 गेंदों पर खेली गई 49 रनों की पारी को खत्म कर दिया। अर्जुन ने आगे राजेश मोहंती को 6 रन पर बोल्ड करके मैच का अपना तीसरा विकेट लिया। अर्जुन के तीन विकेट की बदौलत गोवा ने ओडिशा को 344 रन पर ऑलआउट करके 27 रनों से मैच जीत लिया।
गोवा के लिए इशान गाडेकर खेली 93 रनों की पारी
बता दें कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन को संघर्ष करना पड़ा था, जिसके बाद उनकी गोवा की टीम से भी छुट्टी हो गई थी। ओडिशा के खिलाफ मैच की बात करें तो दर्शन मिसाल की अगुआई वाली टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 371 रन का बड़ा स्कोर बनाया था। गोवा के लिए इशान गाडेकर ने 96 गेंदों पर 93 रन बनाए। सुयश प्रभुदेसाई ने गोवा के स्कोर को शानदार फिनिशिंग टच देते हुए सिर्फ 22 गेंदों पर 74 रन कूट डाले। ओडिशा ने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार शुरुआत की और उनके सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े। लेकिन टीम ने गौरव चौधरी का विकेट खोने के बाद लय खो दी। गोवा अब अपने अगले मुकाबले में सोमवार को हरियाणा का सामना करेगी।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: मेलबर्न टेस्ट से पहले कप्तान रोहित शर्मा को लगी चोट, टीम की बढ़ गई टेंशन
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
18 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines