Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए मंगेतर संग जामनगर पहुंचे अर्जुन तेंदुलकर, अंबानी परिवार ने दिया आर्शीवाद

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर के साथ जामनगर पहुंचे. पूरा तेंदुलकर परिवार जामनगर में प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए एकजुट हुए. इस दौरान नीता अंबानी ने एक खास स्पीच दी, जिसमें कई बेहतरीन पलों को याद किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के हैंडल पर साझा हुआ है.

Author
Written By: Nikhil Updated: Feb 25, 2026 21:45

क्रिकेट जगत के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. सामने आ रही जानकारी के अनुसार 5 मार्च को मशहूर बिजनेसमैन की बेटी सानिया चंडोक से शादी होने जा रही है. इसको लेकर सभी कार्यक्रम 3 मार्च से ही शुरू हो जाएंगे. शादी के प्रोग्राम को निजी रखा जाएगा और इसमें केवल चुनिंदा लोगों ही नजर आएंगे. हाल ही में तेंदुलकर परिवार की तरफ से पीएम मोदी को भी न्योता दिया गया है. शादी से पहले पूरा तेंदुलकर परिवार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर पहुंचा जहां नीता अंबानी एक बेहद ही खास स्पीच दी है.

नीता अंबानी ने दिया नए जोड़े को आशीर्वाद

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा तेंदुलकर और अंबानी परिवार जामनगर में नजर आ रहा है. प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए इकट्ठा हुए सभी मेहमानों के बीच नीता अंबानी ने स्पीच देते हुए कहा, “हर किसी का जामनगर में स्वागत है. आज हम सभी एक बार फिर से इस जगह पर पहुंचे हैं. अनंत और राधिका ने भी 2 साल पहले इसी जगह पर कसमें ली थी. सचिन और अंजली हमारे लिए एक परिवार की तरह हैं. मैं बहुत खुश हूं कि हम एक साथ ये खुशी साझा कर रहे हैं.”

जामनगर में होगा प्री वेडिंग सेलिब्रेशन

जामनगर में पूरा परिवार प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए साथ आया है. अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई 13 अगस्त को 2025 को हुई थी. सगाई को बहुत ही गोपनीय रखा गया था, जिसमें केवल दोनों फैमिली ही थी. दोनों परिवारों के करीबी लोग सगाई कार्यक्रम में शामिल हुए थे. सगाई की पुष्टि सचिन तेंदुलकर की तरफ से बाद में की गई थी. सानिया और अर्जुन बचपन के दोस्त हैं और लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं. सानिया एक बिजनेसमैन परिवार से आती हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरने से पहले इस मैच पर रहेंगी टीम इंडिया की नजरें, तय होगी सेमीफाइनल की राह

First published on: Feb 25, 2026 09:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.