जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरने से पहले इस मैच पर रहेंगी टीम इंडिया की नजरें, तय होगी सेमीफाइनल की राह

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया का अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ होगा. इस मैच में तो टीम इंडिया को जीत हासिल करनी होगी. दूसरी तरफ इस मैच से पहले टीम इंडिया की नजरें एक और मैच पर होंगी. ये मैच कब और किस टीम के बीच होगा. आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) - 2026-02-25T200006.648

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया को सुपर 8 में अपना अगला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ 26 फरवरी को खेलना है. भारतीय टीम अगर टाइटल को डिफेंड करने के लिए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहती है तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी ही होगी. 26 फरवरी को टूर्नामेंट में एक नहीं बल्कि 2 मुकाबले खेले जाएंगे. टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच का मैच रात में होगा तो वहीं इससे पहले साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज का मुकाबला दिन में खेला जाएगा. इस मैच पर टीम इंडिया की नजरें रहने वाली है, ऐसा क्यों हैं आइए आपको भी बताते हैं.

विज्ञापन

SA vs WI के मैच में किसकी जीत पर भारत की नजरें?

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में टीम इंडिया चाहेगी कि साउथ अफ्रीका वेस्टइंडीज को हरा दे. इससे टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है तो टीम इंडिया के लिए नेट रन रेट की मुश्किलें खड़ी होंगी. ये मुकाबला भी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज ने सुपर 8 के पहले मैच में जिम्बाब्वे को बड़े अंतर से हराकर नेट रन रेट में बड़ी छलांग लगाई है और टॉप पर काबिज हो गया है.

विज्ञापन

टीम इंडिया को जीतने होंगे दोनों मुकाबले

टीम इंडिया को सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी. इसी के भारतीय टीम ये भी चाहेगी कि साउथ अफ्रीका की टीम सुपर 8 के अपने सभी मैचों में जीत हासिल करे नहीं तो क्वालिफिकेशन का गणित खराब भी हो सकता है. टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस टूर्नामेंट में खिताब डिफेंड करने के लिए उतरी है. साल 2024 में टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब जीतने का कमाल किया था. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ