Arjun Tendulkar: महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में खास मुकाम हासिल कर लिया है। पहले मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले अर्जुन अब गोवा की तरफ से धमाल मचाते हुए नजर आते हैं। अर्जुन को हाल ही में हुए आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने खरीदा था। अर्जुन को मुंबई ने 30 लाख के बेस प्राइस में आगामी सीजन के लिए अपनी टीम से जोड़ा है। वह इससे पहले भी एमआई टीम का हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, आईपीएल में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है।
अर्जुन ने हासिल किया खास मुकाम
दरअसल, अर्जुन ने व्हाइट बॉल क्रिकेट में 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। सचिन तेंदुलकर के बेटे ने यह मुकाम ओडिशा के खिलाफ खेले गए मुकाबले में हासिल किया। इस मैच में अर्जुन ने तीन विकेट अपने नाम किए। अर्जुन ने मुंबई की ओर से टी-20 में अपना डेब्यू साल 2021 में किया था। अभी तक वह सफेद गेंद से खेले 41 मैचों में कुल 51 विकेट निकाल चुके हैं। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 17 लिस्ट-ए मैचों में 24 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है, तो 24 टी-20 में उनके नाम 27 विकेट दर्ज हैं।
मुंबई इंडियंस की टीम में दोबारा शामिल होने के बाद से अर्जुन लिस्ट-ए और टी-20 फॉर्मेट दोनों में ही एक पारी में चार विकेट चटका चुके हैं और गेंद से अच्छी लय में दिखाई दिए हैं। 17 फर्स्ट क्लास मैचों में अर्जुन ने कुल 532 रन ठोके हैं और कुल 37 विकेट निकाले हैं। इस साल रणजी ट्रॉफी में अर्जुन ने एक मैच में पांच विकेट भी चटकाए थे।
मुंबई के लिए जमाएंगे रंग
आईपीएल 2025 में अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे। पांच बार की चैंपियन मुंबई की तरफ से ही अर्जुन ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपना डेब्यू भी किया था। इस लीग में अब तक अर्जुन कुल 5 मैच खेल चुके हैं और इस दौरान उन्होंने सिर्फ 3 ही विकेट झटके हैं। इसके साथ ही बल्ले से भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में आईपीएल के आगामी सीजन में अर्जुन अपना दमखम जरूर दिखाना चाहेंगे।
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines