हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'बुमराह को आराम की जरूरत नहीं...', पूर्व भारतीय हेड कोच ने दी भारतीय टीम को खास सलाह

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे पर अपनी गेंदबाजी से कहर ढा रहे हैं। हालांकि वह अपनी फिटनेस की वजह से इंग्लैंड दौरे पर 3 मैच ही खेल पाएंगे। इस मामले में पूर्व भारतीय हेड कोच का बड़ा बयान सामने आया है।

विज्ञापन

Jasprit Bumrah: इंग्लैंड दौरे पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। सीरीज में अब तक खेले गए 3 मैच में जसप्रीत बुमराह 2 ही मैच खेल पाए हैं। क्योंकि बुमराह ने अपनी फिटनेस को देखते हुए पहले ही साफ कर दिया था कि वह 5 मैचों की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 3 ही मैच खेल पाएंगे। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से होगा। ये मैच भारत के लिए काफी अहम है। क्योंकि भारतीय टीम सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। ऐसे में भारतीय टीम के नजरिए से बुमराह का चौथा टेस्ट मैच खेलना अहम है। इसलिए पूर्व भारतीय हेड कोच अनिल कुंबले को लगता है कि बुमराह को हर हाल में चौथा टेस्ट खेलना चाहिए।

बुमराह सबसे अहम कड़ी

अनिल कुंबले ने कहा कि मैं निश्चित रूप से बुमराह को अगला मैच खिलाने के लिए कहूंगा क्योंकि यह बेहद महत्वपूर्ण है। अगर वह नहीं खेलते हैं और भारत टेस्ट हार जाता है, तो बस, सीरीज खत्म हो जाएगी। बुमराह को बाकी दोनों टेस्ट मैचों में खेलना चाहिए। हां, उन्होंने पहले कहा था कि वह केवल तीन मैच खेलेंगे, लेकिन इसके बाद उन्हें लंबा ब्रेक मिलेगा। अगर उन्हें आराम चाहिए तो उन्हें घरेलू सीरीज का हिस्सा बनने की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी, बुमराह को अगले दो मैच खेलने चाहिए।

विज्ञापन

वहीं भारत के सहायक कोच रेयान डोएशेट ने बुमराह की उपलब्धता को स्पष्ट करते हुए कहा कि नहीं, हम यह फैसला मैनचेस्टर में ही लेंगे। हमें पता है कि हमने उसे आखिरी दो टेस्ट मैचों में से एक के लिए टीम में शामिल किया है। अब यह साफ है कि सीरीज दांव पर है, इसलिए उसे खिलाने की ओर झुकाव होगा। हालांकि भारतीय मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को तीसरा मैच खिलाती है या नहीं। ये आने वाला समय तय करेगा।

कैसा है बुमराह का प्रदर्शन?

जस्प्रीत बुमराह ने लीड्स में खेले गए पहले मैच में पांच विकेट हॉल लिया था। इसके बाद लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे मैच में भी बुमराह ने पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में 2 विकेट लिए थे। वह 2 टेस्ट मैच में 12 विकेट झटक चुके हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola