---विज्ञापन---

खेल angle-right

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर के बेटे की अंडर-19 टीम में एंट्री, पिता वर्ल्ड कप में टीम के साथ

Rocky Flintoff England Under-19 Team: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ का इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में चयन किया गया है। रॉकी को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में चुना गया है।

---खबर नीचे जारी है---

Rocky Flintoff England Under-19 Team: इंग्लैंड की टीम टी-20 वर्ल्ड कप खेल रही है। इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ कोचिंग स्टाफ के हिस्से में शामिल हैं। फ्लिंटॉफ को इस बीच एक गुड न्यूज मिली है। दरअसल, उनके बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ का इंग्लैंड की अंडर-19 टीम में सिलेक्शन हो गया है। रॉकी को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है। ये सीरीज इस महीने के अंत में खेली जाएगी।

हाल ही में तोड़ा था पिता का रिकॉर्ड 

रॉकी फ्लिंटॉफ ने हाल ही में अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़ डाला था। महज 16 साल की उम्र में रॉकी ने लंकाशायर 2nd XI के लिए प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए एजबेस्टन में वारविकशायर 2nd XI के खिलाफ अपना पहला शतक बनाया। उन्होंने अपने 16वें जन्मदिन के दो दिन बाद डेब्यू किया था। वह कम उम्र में शतक लगाने के मामले में पिता से आगे निकल गए थे।

---खबर नीचे जारी है---

ल्यूक बेनकेनस्टीन भी शामिल

अंडर-19 टीम की कप्तानी एसेक्स के ऑलराउंडर ल्यूक बेनकेनस्टीन के हाथ में है। ल्यूक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज डेल बेनकेनस्टीन के बेटे हैं। डेल अभी लंकाशायर के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाड़ी रेहान अहमद के छोटे भाई ऑफ स्पिनर फरहान अहमद को भी टीम में शामिल किया गया है। समरसेट के थॉमस रीव को भी टीम में एंट्री मिली है। वह जेम्स रीव के छोटे भाई हैं।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

नौ खिलाड़ी खेल चुके हैं अंडर-19 वर्ल्ड कप

16 सदस्यीय टीम में 9 ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो दक्षिण अफ्रीका में अंडर-19 विश्व कप का हिस्सा थे। इंग्लैंड नॉकआउट चरण में जगह बनाने में विफल रहा था। दक्षिण अफ्रीका की टीम कुल मिलाकर छठे स्थान पर रही थी।

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह पर मजे ले रहे थे बाबर आजम, यॉर्कर किंग ने वर्ल्ड कप में तोड़ डाला घमंड

---खबर नीचे जारी है---

इंग्लैंड की अंडर-19 टीम: ल्यूक बेनकेनस्टीन फरहान अहमद ताजीम अली, चार्ली एलिसन, नोआ कॉर्नवेल, रॉकी फ्लिंटॉफ, केशना फोंसेका, एडी जैक, डॉम केली, फ्रेडी मैककैन, हैरी मूर, हेडन मस्टर्ड, थॉमस रेव, नोआ थाइन, राफेल वेदरॉल, थियो वाइली।

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: अगर सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, तो कब होगा मुकाबला?

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: पाकिस्तान के इन खिलाड़ियों पर गिर सकती है गाज, वहाब रियाज पर एक्शन की तैयारी

First published on: Jun 11, 2024 09:06 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola