John Cena से पंगा लेना पड़ा भारी! 3 सुपरस्टार्स जिनका करियर WWE चैंपियन से हारने के बाद बर्बाद हो गया
जॉन सीना ने अपने WWE करियर में प्रभावित किया है और कई रेसलर्स को उनके खिलाफ लड़ने से फायदा मिला है। हालांकि, कुछ स्टार्स के लिए उनसे पंगा लेना भारी पड़ा और उनका करियर बर्बाद हो गया।
Careers Ruined After John Cena Loss: जॉन सीना अपने रेसलिंग करियर के अंतिम कुछ महीनों में हैं। वो मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन हैं और विलेन के रूप में काम कर रहे हैं। सीना का रेसलिंग करियर दो दशक से ज्यादा लंबा चला है। इसी बीच जॉन ने काफी सारे मैच लड़े हैं और दिग्गजों को हराया है। सीना के खिलाफ लड़कर बहुत रेसलर्स को आगे आने का मौका मिला है। हालांकि, हर एक रेसलर के साथ ऐसा नहीं हुआ है। दिग्गज के खिलाफ हार से कुछ सुपरस्टार्स का करियर बर्बाद भी हुआ है।
विज्ञापन
1. वेड बैरेट
वेड बैरेट ने मेन रोस्टर पर नेक्सस के लीडर के रूप में डेब्यू किया था। यह ग्रुप बेहद सफल रहा और उन्होंने खूब बवाल मचाया। वेड को WWE का अगला बड़ा स्टार माना जा रहा था और उन्होंने कुछ मौकों पर टॉप टाइटल के लिए चैलेंज भी किया। हालांकि, बैरेट का जॉन सीना के खिलाफ स्टोरीलाइन शुरू करना और उनसे पंगा लेना बड़ी गलती साबित हुई। जॉन ने नेक्सस के साथ दुश्मनी में वेड और उनके साथियों को SummerSlam 2010 में चित किया।
विज्ञापन
जॉन सीना ने इसके बाद वेड बैरेट को TLC में हराया। इसके बाद वेड का करियर पूरी तरह नीचे की ओर चला गया। उन्होंने बाद में King of the Ring और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल जीता लेकिन फैंस की रुचि उनसे खत्म हो गई। वेड अभी कमेंट्री कर रहे हैं। वेड के पास टॉप पर जाने का मौका था लेकिन सीना के साथ स्टोरी में कुछ गलत फैसले चीजें बदल गए।
2- रुसेव
रुसेव ने WWE में डेब्यू करने के बाद खूब बवाल मचाया और यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया। रुसेव की जीत की स्ट्रीक लंबी चली और WrestleMania 31 में वो बतौर चैंपियन गए। WWE के पास जॉन सीना के खिलाफ रुसेव को जीत दिलाकर उनका करियर अलग लेवल पर लेकर जाने का मौका था।
विज्ञापन
जॉन सीना ने रुसेव को बड़े इवेंट में हराकर यूएस टाइटल जीता। रुसेव का कद इसके बाद पूरी तरह से गिर गया और वो हमेशा के लिए मिड कार्ड स्टार बनकर रह गए। यही कारण है कि क्षमता और शानदार कैरेक्टर होने के बावजूद भी रुसेव WWE या AEW, कहीं भी वर्ल्ड चैंपियन बनने में सफल नहीं हुए हैं। सीना की एक हार उनके करियर पर बड़ा प्रभाव छोड़कर गई है।
3. एलेक्स राइली
एलेक्स राइली ने NXT में 2010 में डेब्यू किया था और उन्हें कंपनी के अगले बड़े स्टार के रूप में देखा जा रहा था। उन्हें द मिज़ के साथ रहते हुए फायदा हुआ और लगातार टीवी पर आने का मौका मिला। सीना के खिलाफ एलेक्स ने कुछ मैच लड़े लेकिन उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बैकस्टेज मौजूद कुछ लोगों का मानना है कि जॉन सीना को एलेक्स राइली पसंद नहीं थे। इसी वजह से राइली को बड़ा पुश नहीं मिला। जॉन से पंगा उनके करियर के लिए घातक साबित हुआ। राइली ने बाद में कमेंट्री की और कुछ समय के लिए NXT में दोबारा वापसी भी की। हालांकि, वो WWE में कोई चैंपियनशिप नहीं जीत पाए। 2016 में उन्हें WWE ने रिलीज करने का फैसला किया।