हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: 77 साल में पहली बार हुआ ऐसा, इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों ने एक साथ रच दिया इतिहास

 India vs England: भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड के टॉप-4 बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। 77 साल के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा कारनामा पहली बार हुआ।

विज्ञापन

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। खेल का तीसरा दिन खत्म हो चुका है। इंग्लैंड 186 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। इस मैच में इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया। 77 साल बाद टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब एक पारी में इंग्लैंड के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 70+ स्कोर बनाए हों।

77 में पहली बार हुआ ऐसा

77 साल के इतिहास में इंग्लैंड के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 70+ स्कोर बनाया है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने पिछले 77 सालों में कई बड़े टेस्ट मैच जीते। लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ था कि इंग्लिश टीम के टॉप-4 बल्लेबाजों ने 70+ रन बनाए हों। भारत के खिलाफ इस मैच में सलामी बल्लेबाज जैक क्रॉली ने 84 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि बेन डकेट ने भी अर्धशतक जमाया। उनके बल्ले से 94 रनों की पारी निकली। इसके अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे ओली पोप ने भी 71 रनों का योगदान दिया। वहीं चौथे नंबर पर उतरे जो रूट ने तो कमाल कर दिया। उन्होंने 150 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को इस मैच में काफी पीछे कर दिया।

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

भारत ने पहली पारी में 114.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 358 रन बनाए थे। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन साई सुदर्शन ने बनाए। उन्होंने 151 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। जबकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 58 रन बनाए। ऋषभ पंत ने 54 और केएल राहुल ने 46 रनों का योगदान दिया। इंग्लैंड ने दूसरे दिन बल्लेबाजी की शुरुआत की और तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 135 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 544 रन बना दिए। इंग्लैंड के टॉप 4 बल्लेबाजों के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स भी 134 गेंदों में 77 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड 186 रनों की शानदार बढ़त हासिल कर चुकी है। दूसरे और तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने निराश प्रदर्शन किया।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola