Who is Adarsh Singh: उत्तर प्रदेश के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज आदर्श सिंह ने कमाल कर दिया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मेंस अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी एलिट के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने नाबाद 223 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया. उनकी इस शानदार पारी की बदौलत यूपी ने मुंबई के खिलाफ 453/5 का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया. आदर्श 2024 में अंडर-19 वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं. 20 साल के आदर्श ने 138 गेंदों पर नाबाद 223 रनों की तूफानी पारी खेलकर तलहका मचा दिया है.
हालांकि, मैच में आदर्श ने थोड़ी धीमी शुरुआत की और 67 गेंदों पर अर्धशतक और फिर 103 गेंदों पर सेंचुरी. लेकिन इसके बाद उन्होंने ‘टर्बो मोड’ ऑन कर दिया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया. यानी सिर्फ 26 गेंदों पर उन्होंने 100 से 200 का आंकड़ा छू लिया. अपनी पारी में उन्होंने कुल 18 छक्के और 14 चौके लगाए. आदर्श और स्वास्तिक चिकारा ने 16.2 ओवर में 113 रनों की ओपनिंग साझेदारी की. बता दें कि, आदर्श ने 7 पारियों में 34 की औसत से 238 रन बनाए, जिनमें दो अर्धशतक शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में उन्होंने 77 गेंदों पर 47 रन बनाए. हालांकि, फाइनल में भारत को 79 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन वह फाइनल में भारत के टॉप स्कोरर थे. उन्होंने अभी घरेलू क्रिकेट में सीनियर टीम के लिए किसी भी फॉर्मेट में डेब्यू नहीं किया है. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- मिस्ट्री गर्ल के लिए क्या स्मृति मंधाना को धोखा दे रहे थे पलाश मुच्छल? सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines