IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने बड़ा कारनामा कर दिया. उन्होंने शानदार पारी खेली. हालांकि वह अर्धशतक से चूक गए. इसके बावजूद उन्होंने हार्दिक पांड्या के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया. अभिषेक ने इस मैच में तूफानी बल्लेबाजी की थी.
अभिषेक शर्मा का ऐतिहासिक मुकाम
दरअसल, अभिषेक शर्मा हार्दिक पांड्या के साथ संयुक्त रूप से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. अभिषेक शर्मा ने अब तक 27 छक्के जड़े हैं, जबकि हार्दिक ने भी इंग्लैंड के खिलाफ 27 छक्के अपने नाम किए हैं.
इसके अलावा विराट कोहली 19 छक्कों के साथ अब लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गए हैं. वहीं, रोहित शर्मा 18 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं. इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 में भारत की ओर से 18 छक्के जड़े हैं और वह इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं.
अभिषेक शर्मा ने खेली धांसू पारी
अभिषेक शर्मा ने इस मैच में आक्रामक पारी खेली. उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 24 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 8 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. सैम करन ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन की राह दिखाई. उनके अलावा ईशान किशन ने भी 49 रनों का योगदान दिया था, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 22 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली थी. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका.
टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा छक्के
27 – अभिषेक शर्मा*
27 – हार्दिक पांड्या
19 – विराट कोहली
18 – रोहित शर्मा
18 – सूर्यकुमार यादव
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, पाकिस्तान खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में रचा था इतिहास
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
3 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
4 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
4 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
5 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines