वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, पाकिस्तान खिलाड़ी ने 14 साल की उम्र में रचा था इतिहास

वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. हालांकि वह पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए, जिसके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में देश के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड दर्ज है.

Cricket News - 2026-07-04T194740.678
1 / 6

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 जुलाई को मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने इंटरनेशनल डेब्यू किया. वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बने. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. इससे पहले सचिन के नाम ही भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड था. Image Credit: X and Facebook

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम ये रिकॉर्ड

पाकिस्तानी खिलाड़ी के नाम ये रिकॉर्ड2 / 6

लेकिन वैभव पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाए. दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हसन रजा के नाम है. उन्होंने 14 साल और 277 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया था. रजा ने साल 1996 में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे कम उम्र में डेब्यू कर इतिहास रचा था. Image Credit: X

विज्ञापन

वैभव बने दूसरे युवा खिलाड़ी

वैभव बने दूसरे युवा खिलाड़ी3 / 6

वहीं, अब वैभव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उन्होंने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए डेब्यू किया था. इसके अलावा बांग्लादेश के मोहम्मद शरीफ इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. उन्होंने साल 2001 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 15 साल और 116 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. Image Credit: X

इन खिलाड़ियों का भी नाम

इन खिलाड़ियों का भी नाम4 / 6

पाकिस्तान के मुश्ताक मोहम्मद भी इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. उन्होंने 15 साल और 124 दिन की उम्र में देश के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. इस लिस्ट में आकिब जावेद भी हैं. उन्होंने 16 साल 127 दिन की उम्र में पाकिस्तान के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था. Image Credit: X

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर किस स्थान पर?

सचिन तेंदुलकर किस स्थान पर?5 / 6

सचिन तेंदुलकर छठे स्थान पर हैं. उन्होंने 16 साल 205 दिन की उम्र में भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ साल 1989 में डेब्यू किया था. लेकिन अब वैभव उनसे आगे निकल गए हैं और सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. Image Credit: X

फेल हुए डेब्यू मैच में वैभव

फेल हुए डेब्यू मैच में वैभव6 / 6

वैभव अपने डेब्यू मैच में फ्लॉप हो गए. उन्होंने 10 गेंदों में 14 रनों की पारी खेली. उन्हें विल जैक्स ने चलता किया. हालांकि उन्होंने 2 चौके भी लगाए. वैभव को इस मैच में संजू सैमसन की जगह मौका मिला था. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन