IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है. फिलहाल शेड्यूल का आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. हालांकि सभी टीमें आईपीएल 2026 से पहले अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. लखनऊ इस बार नई जर्सी के अलावा नए लोगो के साथ मैदान पर उतरने वाली है. वहीं अब फ्रेंचाइजी ने अपनी कोचिंग युनिट में बड़ा बदलाव किया है और अहम सदस्य को शामिल किया है.
एलएसजी का बड़ा फैसला
एलएसजी ने भारत की अंडर-19 टीम के पूर्व फील्डिंग कोच अभय शर्मा को अपना फील्डिंग कोच नियुक्त कर लिया है. अभय शर्मा इससे पहले युगांडा की राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं. इसके अलावा वह भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. एलएसजी ने पिछले 2 सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. एलएसजी के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर के साथ अभय शर्मा काम करेंगे. अभय शर्मा ने अंडर-19 स्तर पर ऋषभ पंत, शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, अवेश खान, यशस्वी जायसवाल जैसे खिलाड़ियों को निखारने में मदद की है.
ये भी पढ़ें: जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले भोले बाबा की शरण में अभिषेक और अक्षर, चेन्नई के मरुंदीश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद
56 साल के अभय शर्मा को भारत का प्रतिनिधित्न करने का कभी मौका नहीं मिला. लेकिन उन्होंने लंबे समय तक घरेलू और लिस्ट A क्रिकेट में खेला है. अभय ने 89 फर्स्ट क्लास मैच में 35.38 की औसत के साथ 4105 रन बनाए हैं. इसके अलावा उन्होंने 40 लिस्ट A मैच में 23.63 की औसत के साथ 780 रन बनाए हैं. अब वह एलएसजी की टीम के लिए अहम किरदार प्ले करेंगे.
आईपीएल 2026 के लिए एलएसजी का स्क्वाड
ऋषभ पंत (कप्तान), एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, वानिंदु हसरंगा, अकक्षत रघुवंशी, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अब्दुल समद, एडेन मार्करम, आकाश सिंह, अर्जुन तेंदुलकर, अर्शीन कुलकर्णी, आवेश खान, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, हिम्मत सिंह, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, मयंक यादव, मोहम्मद शमी, मिशेल मार्श, मोहसिन खान, निकोलस पूरन, प्रिंस यादव, शाहबाज अहमद.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
10 mins ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
19 mins agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
2 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
2 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
2 hrs agoSmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
3 hrs ago501 रन, 33 छक्के... IND vs WI दूसरे T20I में बने 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoसंजू सैमसन के 82 रन के बाद वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग 11 में वापसी मुश्किल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines