ये है सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा भारतीय क्रिकेटर, एस्ट्रो-फिजिक्स में है PHD की डिग्री

India’s most educated cricketer: भारतीय खिलाड़ी मैदानों के अलावा अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि भारत के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा क्रिकेटर मुंबई का है, जिसने साल 2003 में भारत के लिए डेब्यू किया।

India Most Educated Cricketer

India Most Educated Cricketer: मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट टीम में कई खिलाड़ी अपने खेल से दुनिया भर में पहचान बना चुके हैं। हालांकि खेलने के चक्कर में कई खिलाड़ी अपनी पढ़ाई लिखाई पर ध्यान नहीं देते हैं। हालांकि इतिहास में एक ऐसा भी भारतीय खिलाड़ी रहा है, जो सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है। इस खिलाड़ी ने एस्ट्रो फिजिक्स में PHD की डिग्री भी हासिल की है। वो खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि पूर्व तेज गेंदबाज आविष्कार माधव साल्वी (Aavishkar Madhav Salvi) हैं।

विज्ञापन

कौन हैं ये खिलाड़ी?

आविष्कार माधव साल्वी अपने जमाने के जाने माने खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने मुंबई के लिए लंबे समय तक क्रिकेट खेला है। शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें भारतीय टीम से भी खेलने का मौका मिला। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2003 में डेब्यू किया था। हालांकि भारत के लिए वह लंबा नहीं खेल सके। वह केवल 4 वनडे मैच ही भारत के लिए खेल सके। उन्होंने इस दौरान 4 विकेट भी झटके थे। हालांकि साल 2003 में ही उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला खेला था।

विज्ञापन

ऐसी रही पढ़ाई लिखाई

आविष्कार माधव साल्वी का जन्म मुंबई में हुआ था। उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुंबई से ही पूरी की थी। हालांकि क्रिकेट की वजह से उन्होंने पढ़ाई लिखाई नहीं छोड़ी। उन्होंने पहले ग्रेजुएशन और बाद में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एस्ट्रो-फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री हासिल की है।

मुंबई के लिए उन्होंने 62 प्रथम श्रेणी मैच में 169 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा 52 लिस्ट A मैच में उन्होंने 71 विकेट चटकाए। वहीं 19 टी-20 मैच में साल्वे ने 18 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

बतौर कोच खुद को किया साबित

साल्वी भले ही बतौर खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी धाक नहीं जमा सके। लेकिन कोचिंग की दुनिया में उन्होंने अपना नाम बनाया। उन्होंने ओमान क्रिकेट टीम को कोचिंग दी है। साल्वे, साल 2018 में पुडुचेरी की घरेलू टीम के कोच रहे।  इसके बाद साल्वे पंजाब टीम के कोच भी बने थे। उनकी कोचिंग में पंजाब ने साल 2024 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी जीती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ