Sanju Samson: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया, जबकि दूसरे मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा. इसके अलावा तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने जीत हासिल की. दूसरे मैच में संजू सैमसन को मौका मिला. हालांकि वह 2 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद तीसरे और चौथे मैच में संजू को ड्रॉप कर दिया गया. इससे पहले एशिया कप 2025 में भी संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन काफी बार बदला गया. अब पूर्व दिग्गज खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने संजू की बैटिंग को लेकर लताड़ लगाई है.
संजू के साथ खिलवाड़ क्यों?
संजू सैमसन की बैटिंग पोजीशन को लेकर कहा कि सबसे बड़ा सवाल ये है कि हमने संजू के बारे में क्या फैसला किया? संजू को टीम इंडिया में काफी मौके मिले और उन्होंने अच्छा किया. मैं ये नहीं कह रहा हूं कि उन्होंने बहुत शानदार खेल दिखाया. एशिया कप में भी संजू को ओमान के खिलाफ ऊपर बैटिंग करने का मौका मिला और उन्होंने शानदार खेल दिखाया.
बता दें कि पिछले साल संजू सैमसन टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं. इसके अलावा उनके नाम एक कैलेंडर ईयर में टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड है. उन्होंने पिछले साल अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर बतौर सलामी बल्लेबाज भारत के लिए खूब रन बनाए थे. इसके बाद एशिया कप 2025 में शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के तौर पर खिलाया गया, जबकि संजू को अपनी बैटिंग पोजीशन से शिफ्ट होना पड़ा.
ये भी पढ़ें: NZ vs WI: 24 चौके, 30 छक्के, आखिरी गेंद पर आया मैच का नतीजा, 3 रनों से हारी वेस्टइंडीज
ये कैसा न्याय है?
आकाश ने आगे बात करते हुए कहा कि एशिया कप फाइनल में संजू को खिलाया गया. उसने कुछ रन भी बनाए. जब हमने कहा कि संजू को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करानी चाहिए. तब आप उसे निचले क्रम में खिला रहे थे. और जब जब वह एक मैच में सफल नहीं होते तो आप उन्हें सीधे टीम से बाहर का रास्ता दिखा देते हैं. ये कैसा न्याय है?
ये भी पढ़ें- जूनियर्स संग मारपीट के आरोप लगने के बाद बांग्लादेश की कप्तान ने पेश की सफाई, कहा- आपसी रंजिश और गुस्सा…
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने तीरंदाजी में जीता चौथा गोल्ड मेडल, रिकर्व इवेंट में महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines