Chandrayaan-3: भारत के चंद्रयान मिशन से खुशखबरी सामने आई है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) ने बताया है कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रयान-3 के लैंडर का स्वागत किया है। इसरो ने ट्वीट कर कहा- ‘स्वागत है दोस्त!’ Ch-2 ऑर्बिटर ने औपचारिक रूप से Ch-3 LM का स्वागत किया। इसरो ने आगे कहा- इससे दोनों के बीच टू-वे कम्यूनिकेशन स्थापित हुआ है। ऑर्बिटर ने चंद्रयान -3 के लैंडर मॉड्यूल के लिए एक स्वागत संदेश भेजा है। इसमें लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ शामिल हैं।
23 अगस्त को होगी सॉफ्ट लैंडिंग
दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष यान चंद्रमा के करीब पहुंच गया है। बुधवार 23 अगस्त को यह चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट-लैंडिंग के लिए तैयार है। इसरो ने कहा कि उसने रविवार को चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) की कक्षा को सफलतापूर्वक कम कर दिया। 14 जुलाई को लॉन्च किए गए चंद्रयान-3 का लैंडर मॉड्यूल मिशन लॉन्च होने के 35 दिन बाद गुरुवार को प्रोपल्शन मॉड्यूल से सफलतापूर्वक अलग हो गया था।
चंद्रयान-2 और 3 के बीच टू-वे कम्यूनिकेशन के जरिए इसरो ने एक तरह से बैकअप प्लान तैयार किया है। जिससे किसी भी तरह की समस्या आने पर पुराने ऑर्बिटर के जरिए संपर्क बनाया जा सके। इसरो अब लैंडिंग मॉड्यूल पर इंटरनल चेक करेगा। 23 अगस्त को शाम करीब 5.45 बजे पावर्ड डिसेंट शुरू होने की उम्मीद है। जबकि विक्रम लेंडर शाम 6.04 बजे के आसपास चांद की सतह पर उतरने के लिए तैयार है।
इसलिए बनाई योजना
इससे पहले दिन में इसरो ने चंद्रमा के दूर के हिस्से की तस्वीरें जारी कीं। चंद्रमा पर सूर्य उगने के दिन लैंडिंग की योजना बनाई गई है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने इसकी वजह बताते हुए कहा था- “हम चाहते हैं कि चंद्रमा पर सूर्य उगते समय लैंडिंग हो ताकि हमें काम करने के लिए 14-15 दिन मिलें।” यदि लैंडिंग पहले दो दिन (सूर्योदय और अगले दिन) नहीं हो पाती है तो हम एक और महीने तक इंतजार करेंगे। फिर हम सितंबर में लैंडिंग करेंगे।
स्पेस एप्लीकेशन सेंटर-इसरो के निदेशक नीलेश एम. देसाई ने कहा- 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले हम लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर इस पर निर्णय लेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। यदि कोई भी दिक्कत आती है तो हम 27 अगस्त को मॉड्यूल को चंद्रमा पर उतार देंगे।”
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है एल नीनो, तबाह हुआ समुद्र तट
25 mins agoSpaceX का सुपर हैवी रॉकेट Starship लॉन्च, वहां जाने का इरादा जहां पहले कोई इंसान न पहुंचा हो
3 days agoसोलर सिस्टम के बाहर भी है जीवन? पृथ्वी से 63 प्रकाश-वर्ष दूर एक ग्रह पर मिले रहस्यमय रेडियो सिग्नल
5 days agoAI बताएगा बारिश का हाल, लेकिन 2070 की तैयारी आज से करनी होगी
6 days agoCyclone Arnab: चक्रवात का कैसे पड़ा नाम 'अर्नब', क्या मचाने वाला है कोहराम? अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम
9 days ago'पृथ्वी पर किस चीज को हम लेते हैं फॉर ग्रांटेड, जो स्पेस में नहीं?' सुनीता विलियम्स ने दिया इस सवाल का मजेदार जवाब
22 days agoमौसम का सितम नहीं झेल पाएंगे भारत के ये शहर! दुनिया के टॉप 20 'डेंजर' सिटी में शामिल है नाम
23 days ago'बेबुनियाद और गलत', ISRO ने निजीकरण की अफवाहों पर दिया करारा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला?
25 days agoISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, 'नॉटी ब्वॉय' GSLV-F17 के साथ लॉन्च हुआ 'बाज' सैटेलाइट EOS-05, दुश्मन की हरकतों पर रखेगा नजर
28 days ago1.5 डिग्री गर्म होने की कगार पर धरती, भारत पर मंडरा रहा कौन सा बड़ा खतरा? UN की रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटी
29 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines