Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Money Plant Rules: इस खास ग्रह से है मनी प्लांट का संबंध, इस तरह लगाएं, घर पर बरसेगी धन की देवी लक्ष्मी की कृपा

Money Plant Rules: वास्तु के अनुसार सही स्थान और सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट धन, सुख और सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है. क्या आप जानते हैं, मनी प्लांट का संबंध किस खास ग्रह से माना जाता है और इसे किस दिशा में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है? चलिए जानते हैं, विस्तार से…

Author
Written By: Shyamnandan Updated: Feb 17, 2026 15:01
money-plant-vastu-tips

Money Plant Rules: घर में हरियाली सिर्फ सजावट नहीं होती, बल्कि यह सकारात्मक ऊर्जा का भी स्रोत मानी जाती है. वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में कुछ पौधों को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि माना जाता है कि ये घर में सुख-समृद्धि और शांति लाते हैं. इन्हीं में से एक है मनी प्लांट, जिसे आर्थिक उन्नति और खुशहाली का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है कि सही दिशा में लगाया गया मनी प्लांट घर की नकारात्मक ऊर्जा को कम करता है और वातावरण को संतुलित बनाता है. आइए जानते हैं, इस प्लांट को संबंध किस ग्रह से जुड़ा और इसके लगाने की सही दिशा क्या है?

शुक्र ग्रह और मनी प्लांट का रिश्ता

ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह को सुख, सुविधा, वैभव, कला और धन का कारक माना जाता है. कुंडली में मजबूत शुक्र व्यक्ति को भौतिक सुख देता है. मान्यता है कि मनी प्लांट शुक्र की ऊर्जा को आकर्षित करता है. इसी कारण इसे समृद्धि का प्रतीक माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार यह पौधा माता लक्ष्मी को भी प्रिय है. इससे घर में बरकत होती है.

---विज्ञापन---

सही दिशा में लगाना है जरूरी

वास्तु शास्त्र में दिशा का विशेष महत्व है. मनी प्लांट को हमेशा घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है. इस दिशा को अग्नि कोण कहा जाता है. यह दिशा शुक्र ग्रह से जुड़ी मानी जाती है. जब पौधा इस दिशा में रखा जाता है तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Kali Yuga Timeline: कब और कैसे शुरू हुआ कलियुग, अंत होने में कितना समय है शेष, जानें विस्तार से

---विज्ञापन---

भूल से भी इस दिशा में न लगाएं

प्लांट वास्तु एक्सपर्ट मानते हैं कि गलत दिशा में रखा पौधा लाभ की जगह हानि दे सकता है. उत्तर-पूर्व दिशा, जिसे ईशान कोण कहा जाता है, वहां मनी प्लांट नहीं रखना चाहिए. इससे मानसिक तनाव और आर्थिक असंतुलन की स्थिति बन सकती है.

कैसे लगाएं मनी प्लांट?

मनी प्लांट को मिट्टी या पानी दोनों में लगाया जा सकता है. ध्यान रखें कि पौधे की बेल जमीन पर न फैले. इसे ऊपर की ओर बढ़ने दें. सूखी या पीली पत्तियां तुरंत हटा दें. माना जाता है कि स्वस्थ और हरा पौधा घर में निरंतर धन प्रवाह का संकेत देता है. पौधे को साफ गमले में लगाएं. आसपास गंदगी न हो. हर सप्ताह पानी बदलें अगर इसे बोतल में लगा रहे हैं. घर के अंदर ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो लेकिन तेज धूप सीधे न पड़े.

पॉजिटिव एनर्जी का सोर्स है मनी प्लांट

ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार जब शुक्र मजबूत होते हैं, तो जीवन में आकर्षण और आनंद बढ़ता है. मनी प्लांट इसी ऊर्जा को सक्रिय करने का एक सरल उपाय माना गया है. इसलिए इसे लोग नए घर, नई दुकान या ऑफिस में इसे जरूर लगाते हैं.

यह भी पढ़ें: Grah Gochar: केवल 4 दिन में 4 ग्रहों का बैक-टू-बैक ‘गोचर’ दिखाएगा कमाल, ये 7 राशियां नोट बटोरने के लिए रहें तैयार

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 17, 2026 03:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.