आज के समय में अधिकतर लोगों के हाथ में आपको घड़ी दिख जाएगी। मार्केट में एक से बढ़कर एक घड़ियां आ रही हैं, जो दिखने में बहुत ही कूल लगती हैं। हालांकि घड़ियां सिर्फ टाइम दिखाने का ही काम नहीं करती हैं, बल्कि इनका कुंडली में मौजूद ग्रहों पर भी प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ लोग उल्टे हाथ में घड़ी पहनते हैं तो कई सीधे हाथ में घड़ी पहनना पसंद करते हैं। इसके अलावा उन लोगों की भी कमी नहीं है जो एक नहीं बल्कि दोनों हाथ में घड़ी पहनते हैं। कभी न कभी आपने ऐसे लोगों को जरूर देखा होगा, जिनके दोनों हाथ में घड़ी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि क्यों लोग दोनों हाथ में घड़ी पहनते हैं? इसके पीछे कोई ज्योतिष कारण तो नहीं है? चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि ज्योतिष दृष्टि से दोनों हाथ में घड़ी पहनना शुभ होता है या नहीं।
क्या दोनों हाथ में पहननी चाहिए घड़ी?
पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, दोनों हाथ में घड़ी पहनने से कोई लाभ नहीं होता है। इसका व्यक्ति की कुंडली पर न तो शुभ और न ही अशुभ प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा न ही व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, करियर, सेहत और लव लाइफ आदि जीवन के अन्य पहलुओं में बदलाव आता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंत्रों के ये महाउपाय पूरी करेंगे हर इच्छा! जानें पंडित सुरेश पांडेय से
लड़कों को किस हाथ में घड़ी पहननी चाहिए?
लड़कों के लिए बाएं यानी उल्टे हाथ में घड़ी पहनना शुभ माना जाता है।
लड़कियों को किस हाथ में घड़ी पहननी चाहिए?
पंडित सुरेश पांडेय बताते हैं कि लड़कियों को अपने दाएं यानी सीधे हाथ में घड़ी पहननी चाहिए।
किस रंग की घड़ी पहनना है शुभ?
शास्त्रों में बताया गया है कि घड़ी का रंग व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव डालता है। यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सदा खुशियां बनी रहें तो सफेद, पीले या हल्के भूरे रंग की घड़ी हाथ में पहन सकते हैं। इन रंगों के प्रभाव से आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा और जिंदगी में चल रही परेशानियां काफी कम हो जाएंगी।
किस आकार की घड़ी पहननी चाहिए?
वैदिक शास्त्रों में बताया गया है कि घड़ी का सही आकार भी लोगों के जीवन पर शुभ प्रभाव डालता है। चाहें लड़का हो या लड़की दोनों के लिए गोल और चौकोर आकार की घड़ी पहनना ज्यादा शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें- Video: 30 अप्रैल तक इन मामलों में सावधान रखें 12 राशियां, नहीं तो पड़ सकते हैं लेने के देने!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
9 hrs agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
16 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 day agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 day agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
1 day agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
1 day agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
2 days agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
2 days ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 days agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines