सनातन धर्म के लोगों के लिए साल में आने वाली प्रत्येक 12 पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है, जिसमें से वैशाख माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को पूजा-पाठ के लिए अति शुभ माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा साल की दूसरी पूर्णिमा है जो नरसिंह जयंती के ठीक बाद आती है।
वैशाख पूर्णिमा के शुभ दिन मां लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा की जाती है। साथ ही चंद्र देव को जल अर्पित करना भी शुभ माना जाता है। इसके अलावा पूर्णिमा तिथि पर कुछ लोग किसी पवित्र नदी में स्नान और जरूरतमंद लोगों को दान भी देते हैं। चलिए जानते हैं इस साल किस दिन वैशाख पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। साथ ही आपको देवी-देवताओं की पूजा और चंद्रोदय के सही समय के बारे में पता चलेगा।
2025 में वैशाख पूर्णिमा कब है?
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, इस साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 11 मई 2025, वार रविवार को रात 08 बजकर 01 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 12 मई 2025, दिन सोमवार को देर रात 10 बजकर 25 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस साल 12 मई 2025, वार सोमवार को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा। 12 मई 2025 को शाम 6 बजकर 51 मिनट पर चंद्रोदय होगा, जबकि 13 मई 2025 को प्रात: काल 5 बजकर 49 मिनट पर चंद्रास्त होगा।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग कभी नहीं मानते अपनी गलती, बात-बात पर करते हैं झगड़ा!
12 मई 2025 के मुहूर्त
- राहुकाल- सुबह में 7:29 से लेकर 9:07 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:57 से लेकर दोपहर 12:49 मिनट तक
- अमृत काल- देर रात 11:18 से लेकर अगले दिन की सुबह 01:05 मिनट तक
- ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: काल में 04:14 से लेकर 05:02 मिनट तक
वैशाख पूर्णिमा की पूजा विधि
- ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान आदि कार्य करने के बाद शुद्ध पीले रंग के कपड़े धारण करें।
- विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा करें।
- देवी-देवताओं को फल, फूल, अक्षत, चंदन और मिठाई का भोग लगाएं।
- हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें और आरती करें।
- ब्राह्मण को भोजन कराएं और उन्हें दक्षिणा दें।
- जरूरतमंद लोगों को दान दें।
- रात के समय चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें।
वैशाख पूर्णिमा पर किन चीजों का दान करना चाहिए?
- पानी से भरा घड़ा
- मिठाई
- शक्कर
- तिल
- धन
- वस्त्र
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों की लगेगी वॉट, 16 मई तक शनि के नक्षत्र में शुक्र के होने से रहें सावधान!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
4 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
5 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
7 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
8 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
8 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
12 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines