Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kedarnath Yatra: आज शाम 6 बजे से शुरू होगी केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग, जानें किराए से लेकर टिकट बुक करने का प्रोसेस

Kedarnath Helicopter Booking 2026: क्या आप भी केदारनाथ जाने का प्लान कर रहे हैं? अगर हां, तो आज ही हेलीकॉप्टर सर्विस की टिकट बुक कर लें. चलिए जानते हैं केदारनाथ हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग कैसे और कब की जा सकती है. साथ ही आपको एक टिकट की कीमत के बारे में पता चलेगा.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Apr 11, 2026 13:42
Kedarnath Helicopter Booking 2026
Credit- News24 Graphics

Kedarnath Helicopter Booking 2026: साल 2026 में चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, जबकि बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 22 अप्रैल को खोले जाएंगे. हालांकि, इससे पहले आज 11 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस की बुकिंग शुरू हो जाएगी. हेलीकॉप्टर सेवा से केदारनाथ की यात्रा करने वाले श्रद्धालु आज शनिवार शाम 6 बजे से अपनी टिकट बुक कर पाएंगे.

आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुक होगी टिकट

अधिकारियों के अनुसार, आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही केवल हेलीकॉप्टर की टिकट की बुकिंग की जा सकेगी. बता दें कि टिकट की चोरी न हो और प्रकिया में पारदर्शिता बनी रहे केवल इसलिए पूरे प्रोसेस को ऑनलाइन रखा गया है. इसी के साथ प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वो किसी अन्य साइट या एजेंट से टिकट बुक न करें.

---विज्ञापन---

केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस की कैसे बुक करें टिकट?

टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in पर जाएं. अब अपने मोबाइल नंबर और ओटीपी का उपयोग करके लॉगिन करें. फिर टिकट बुक के ऑप्शन पर जाएं और यात्रा की तारीख, हेलीपैड और स्लॉट का समय चुनें. इसके बाद आपको तीर्थयात्रियों का नाम, आयु और आधार कार्ड नंबर दर्ज करना होगा.

अंत में ऑनलाइन भुगतान करने के बाद आपको टिकट मिल जाएगी. बता दें कि इसके अलावा आपको उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर रिजस्ट्रेशन भी कराना होगा.

---विज्ञापन---

केदारनाथ यात्रा हेलीकॉप्टर सर्विस की एक टिकट कितने की है?

बता दें कि केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी यानी तीन जगह से संचालित होती है. जहां गुप्तकाशी से केदारनाथ का किराया लगभग 12,762 रुपये है, वहीं फाटा से केदारनाथ का 10,164 रुपये और सिरसी से केदारनाथ का किराया 6,390 रुपये है. हालांकि, इसमें आने और जाने दोनों का किराया शामिल है.

First published on: Apr 11, 2026 01:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.