Astro Tips: प्रत्येक व्यक्ति के अंडरवियर का उसके जीवन में शुभ और अशुभ दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा अंडरवियर के कलर से व्यक्ति के मूड में भी परिवर्तन आता है। यह बात आपको पढ़ने में थोड़ी अजीब लग रही होगी, लेकिन ये सच है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिस तरह व्यक्ति अपने कपड़ों का चयन करने से पहले 10 बार सोचता है। ठीक उसी प्रकार अंडरवियर खरीदते समय भी कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। नहीं तो इससे कुंडली में ग्रहों की स्थिति कमजोर होती है। साथ ही शारीरिक, मानसिक और आर्थिक तीनों तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको ज्योतिष शास्त्र में बताए गए उस एक रंग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिस रंग के अंडरवियर पहनने से व्यक्ति को धन लाभ हो सकता है।
किस रंग का अंडरवियर पहनना चाहिए?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लाल रंग के अंडरवियर पहनना शुभ होता है। लाल रंग के अंडरवियर पहनने से मूलाधार चक्र सही से काम करता है, जिसके कारण व्यक्ति को धन की समस्या नहीं होती है। इसके अलावा लाल रंग के अंडरवियर पहनने से एनर्जी बूस्ट होती है, जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। लेकिन लाल रंग का अंडरवियर पहनने का एक नुकसान भी है। माना जाता है कि इस रंग का अंडरवियर पहनने से बार-बार भूख लगती है, जिससे व्यक्ति को मोटापे की समस्या हो सकती है।
ये भी पढ़ें- पराए मर्द या स्त्री से संबंध बनाने की सजा क्या? प्रेमानंद महाराज ने गरुड़ पुराण के हवाले से की व्याख्या
मूलाधार चक्र का धन से है संबंध
ज्योतिष शास्त्र में मूलाधार चक्र को शरीर का प्रथम चक्र माना जाता है, जिसका संबंध धन से होता है। यदि मूलाधार चक्र ब्लॉक हो जाता है या उल्टा घूमता है, तो इससे व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। वहीं जब मूलाधार चक्र सही से अपना कार्य नहीं करता है, तो इसकी वजह से व्यक्ति को धन हानि भी होती है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मूलाधार चक्र शरीर के बाकी 6 चक्र को जाग्रत यानी खोलने में सहायता करता है। जब व्यक्ति का मूलाधार चक्र संतुलित रहता है, तो इससे धन लाभ होने के साथ-साथ आत्मविश्वास स्थिरता और शारीरिक शक्ति भी बढ़ती है। वहीं मूलाधार चक्र के असंतुलित होने से व्यक्ति को तनाव, चिंता और मन में हर समय उथल-पुथल आदि की समस्याएं परेशान करती हैं।
ये भी पढ़ें- शनि वक्री से इस राशि के लोगों की बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें बचाव के 4 महाउपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines