Swapna Shastra: सोते समय व्यक्ति को अलग-अलग तरह की चीजें दिखाई देती हैं। जहां कुछ चीजें व्यक्ति के भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं से जुड़ी होती हैं। वहीं कुछ वर्तमान स्थिति को भी दर्शाती हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में दिखाई देने वाले हर रंग का कुछ न कुछ अर्थ होता है। सफेद रंग की कुछ चीजें ऐसी भी होती हैं, जो बुरा समय या किसकी खतरे का संकेत देती हैं। सफेद रंग को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। जो शांति और शुद्धता को दर्शाता है। लेकिन कई बार ये रंग अशुभ घटना का भी इशारा देता है। चलिए जानते हैं सपने में दिखाई देने वाली उन तीन सफेद चीजों के बारे में, जिनका नजर आना अशुभ माना जाता है।
फटा हुआ दूध
जब दूध का पीएच लेवल कम होने लगता है, तो वो एसिडिक हो जाता है। इससे दूध फट जाता है। सपने में यदि आपको फटा हुआ दूध दिखाई देता है, तो उसे अशुभ माना जाता है। ये इशारा है कि जल्द ही आपके जीवन में परेशानियों का आगमन होने वाला है। आने वाले समय में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा।
ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: इन 7 राशियों को विदेश में मिलेगी सफलता! आज ही लगवाएं Visa
सफेद चादर
सपने में यदि किसी व्यक्ति को सफेद चादर दिखाई देती है, तो उसे शुभ नहीं माना जाता है। सफेद चादर सचेत कर रही है, कि आपको ज्यादा तनाव नहीं लेना है। दैनिक जीवन से खुद को बचाने का प्रयास करें, नहीं तो सेहत खराब हो सकती है। इसके अलावा अपने आसपास के लोगों का ध्यान रखें, वरना उनके कारण आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
मालिश करना
सपने में यदि कोई व्यक्ति अपने शरीर की दूध या दही से मालिश करते हुए देखता है, तो उसे अशुभ माना जाता है। ये संकेत है कि फ्यूचर में उन्हें कोई बड़ी बीमारी हो सकती है। ऐसे में जरूरी है कि इस समय आप अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, वरना छोटी-सी लापरवाही से भी सेहत खराब हो सकती है।
इन चीजों का दिखाई देना भी है अशुभ
- कटते हुए पेड़
सपने में यदि आपको पेड़ कटते हुई दिखाई देते हैं, तो उसे अशुभ माना जाता है। ये इशारा है कि आपको आने वाले समय में नुकसान हो सकता है।
- पानी में डूबते हुए देखना
सपने में किसी चीज को पानी में डूबते हुई देखना शुभ नहीं माना जाता है। ये सपना संकेत है कि आने वाले समय में आपको धन हानि हो सकती है।
- लड़ाई-झगड़ा
सपने में खुद को किसी के साथ लड़ते हुए देखना किसी अनहोनी घटना का संकेत माना जाता है। भविष्य में आपकी किसी के साथ लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से 7 राशियों का हुआ भाग्योदय, धन-संपत्ति और करियर में होगी वृद्धि!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 hr agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
16 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
19 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
22 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
2 days agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines