हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानिए आरती, पूजा विधि और शुभ रंग

Shardiya Navratri 2026: आज शारदीय नवरात्रि के चौथे दिन आपको मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. मां कुष्मांडा को प्रसन्न करने के लिए पूजा विधि, आरती, मंत्र और शुभ रंग के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. (Photo Credit - AI)

Shardiya Navratri 2026 Maa Kushmanda Puja: आज 14 अक्टूबर 2026 दिन बुधवार को शारदीय नवरात्रि का चौथा दिन है. आज आश्विन माह शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. धार्मिक मान्यताओं के आधार पर मां कूष्मांडा को सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की रचयिता माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि, सृष्टि में चारों ओर अंधकार होने के दौरान मां कूष्मांडा ने अपनी मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना की. मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने से दुखों से आरोग्य, शक्ति और बल की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा आती है.

मां कूष्मांडा की पूजा विधि (Maa Kushmanda Puja Vidhi)

आज नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना करने का महत्व है. मां कूष्मांडा का स्वरूप अष्टभुजाओं वाला है. उनके हाथों में कमंडल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, कलश, चक्र और गदा हैं. इनका वाहन शेर है. आपको मां कूष्मांडा की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान कर साफ वस्त्र पहनने के बाद मां कूष्मांडा की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए. आप देवी मां के समक्ष दीप और धूप जलाएं. फल, फूल और मिठाई अर्पित करें. आपको मां कूष्मांडा को सुहाग की सामग्री चढ़ानी चाहिए.

ये भी पढ़ें – Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान, वरना अधूरी रहेगी पूजा

विज्ञापन

मां कूष्मांडा की पूजा में पहनें नीले कपड़े

मां कूष्मांडा की पूजा के दौरान गहरे नीले रंग के कपड़े पहनने चाहिए. इस रंग को स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. आप मां कूष्मांडा की पूजा के दौरान नीले रंग के कपड़े पहनते हैं तो, इससे उनका विशेष आशीर्वाद मिलेगा. इसके साथ ही उन्हें प्रिय भोग मालपुआ चढ़ाना चाहिए. इसके साथ ही कद्दू से बनी पेठे की मिठाई अर्पित कर सकते हैं.

मां कूष्मांडा की पूजा के मंत्र

  • ॐ कूष्माण्डायै नम:
  • कूष्मांडा: ऐं ह्री देव्यै नम:
  • या देवि सर्वभूतेषू सृष्टि रूपेण संस्थिता
    नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां कूष्मांडा की आरती (Maa Kushmanda Ki Aarti)

कूष्मांडा जय जग सुखदानी, मुझ पर दया करो महारानी
पिङ्गला ज्वालामुखी निराली, शाकम्बरी मां भोली भाली

विज्ञापन

लाखों नाम निराले तेरे, भक्त कई मतवाले तेरे
भीमा पर्वत पर है डेरा, स्वीकारो प्रणाम ये मेरा

सबकी सुनती हो जगदम्बे, सुख पहुंचती हो मां अम्बे
तेरे दर्शन का मैं प्यासा, पूर्ण कर दो मेरी आशा

विज्ञापन

मां के मन में ममता भारी, क्यों ना सुनेगी अरज हमारी
तेरे दर पर किया है डेरा, दूर करो माँ संकट मेरा

मेरे कारज पूरे कर दो, मेरे तुम भण्डारे भर दो
तेरा दास तुझे ही ध्याये, भक्त तेरे दर शीश झुकाये

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola